Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र FDA ने विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ जांच पूरी कर ली है. FDA आयुक्त के मुताबिक, जांच में राज्य के नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है. अब अगले सप्ताह मामला संयुक्त आयुक्त के पास निर्णय के लिए भेजा जाएगा. अजय देवगन इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट भी पहुंचे हैं.
Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र में विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने तीनों अभिनेताओं के खिलाफ इस मामले में अपनी जांच और कार्यवाही पूरी कर ली है. FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शुक्रवार को बताया कि जांच में पाया गया है कि तीनों अभिनेताओं ने राज्य के नियमों का उल्लंघन किया है. अब इस मामले को अगले सप्ताह संयुक्त आयुक्त के समक्ष निर्णय के लिए भेजने की तैयारी है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बताया कि तीनों अभिनेताओं ने अपना पक्ष रखने के लिए समय मांगा था. इसके बाद सहायक आयुक्त ने मामले की जांच पूरी की. मुंढे के अनुसार, जांच में पाया गया कि विमल पान मसाला के विज्ञापन से जुड़े मामले में अभिनेताओं ने महाराष्ट्र के नियमों का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यवाही पूरी हो चुकी है और अब अगले सप्ताह सक्षम प्राधिकारी यानी संयुक्त आयुक्त के सामने मामले को निर्णय के लिए प्रस्तावित किया जाएगा.
एडजुडिकेशन एक अर्ध-न्यायिक प्रक्रिया है. इसमें संबंधित प्राधिकरण उपलब्ध सबूतों और तथ्यों की जांच कर यह तय करता है कि नियमों या कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं. इस प्रक्रिया के तहत गैर-आपराधिक उल्लंघनों के मामलों में प्राधिकरण जुर्माना या अन्य नियामकीय कार्रवाई कर सकता है. इसका उद्देश्य हर मामले को लंबी अदालती प्रक्रिया में ले जाए बिना उसका निपटारा करना है.
FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बताया कि अभिनेता अजय देवगन ने इस मामले को लेकर बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अदालत में मामला पहुंचने के बावजूद विभाग संयुक्त आयुक्त के सामने अपनी कार्यवाही जारी रखेगा.
इससे पहले FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापनों में जुड़ने को लेकर नोटिस जारी किए थे. विभाग का आरोप था कि इन विज्ञापनों के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार यानी सरोगेट विज्ञापन किया जा रहा है. FDA के मुताबिक, ब्रांड का संबंध गुटखा और पान मसाला की बिक्री से है, जिनकी बिक्री महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है. विभाग ने तीनों अभिनेताओं से विज्ञापनों के साथ उनके जुड़ाव को लेकर जवाब मांगा था. साथ ही प्रचार अभियान रोकने के लिए कदम उठाने और भविष्य में ऐसे विज्ञापनों से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी. FDA ने यह भी पूछा था कि उत्पाद का प्रचार करने से पहले अभिनेताओं ने उसकी वैधता और पृष्ठभूमि की जांच के लिए क्या सावधानियां बरती थीं.
Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद…
Gwalior karwa chauth wife murder case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी…
Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…
IND vs NZ 4th T20: न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए चौथे…
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड अभिनेता सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड…
Odisha woman murder case: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कुडानगरी थाना क्षेत्र के लूना नदी…