<

कौन हैं मनुजेंद्र शाह? जिनकी प्रोपर्टी और लाइफस्टाइल बनी चर्चा का विषय, इस राजघराने से है गहरा संबंध

मनुजेंद्र शाह: दिल्ली में भगवान दास रोड पर अपनी हवेली के अलावा, मनुजेंद्र शाह के पास कई शानदार बंगले भी हैं, जिनमें नरेंद्र नगर पैलेस, आनंदा और नरेंद्र नगर में रिज हाउस शामिल हैं.

Who is Manujendra Shah: राजधानी दिल्ली के लुटियंस इलाके में एक शानदार हवेली की डील आजकल चर्चा में है. यह प्रॉपर्टी ₹1,000 करोड़ में बिक रही है. भगवान दास रोड के प्लॉट नंबर 5 पर मौजूद यह 3.2 एकड़ की प्रॉपर्टी किसी आम इंसान की नहीं, बल्कि एक राजा की है. उनका नाम है मनुजेंद्र शाह साहिब बहादुर. इस घर को टिहरी हाउस के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके मालिक टिहरी-गढ़वाल स्टेट के महाराजा हैं. अब मनुजेंद्र शाह अपना घर बेच रहे हैं.

दिल्ली में मनुजेंद्र शाह के पास कई शानदार बंगले

दिल्ली में भगवान दास रोड पर अपनी हवेली के अलावा, मनुजेंद्र शाह के पास कई शानदार बंगले भी हैं, जिनमें नरेंद्र नगर पैलेस, आनंदा और नरेंद्र नगर में रिज हाउस शामिल हैं. उनके पिता मानवेंद्र शाह टिहरी के आखिरी राजा थे. वे कई बार टिहरी से सांसद भी रहे. उनकी राजनीतिक विरासत को अब उनकी बहू माला राज्य लक्ष्मी शाह आगे बढ़ा रही हैं, जो टिहरी गढ़वाल से BJP की सांसद हैं.

दिल्ली में मनुजेंद्र शाह की हवेली, जिसे टिहरी हाउस के नाम से भी जाना जाता है, कभी टिहरी गढ़वाल राजघराने का आधिकारिक निवास हुआ करता था. ₹1,000 करोड़ (10 अरब रुपये) कीमत वाले इस घर की डील अब फाइनल हो गई है. इस शानदार घर का बहुत ऐतिहासिक महत्व है. इसे उसी बिजनेसमैन ने खरीदा था जिसने जवाहरलाल नेहरू के निवास को ₹1,100 करोड़ (11 अरब रुपये) में खरीदने के लिए बातचीत की थी.

मनुजेंद्र शाह कारों के शौकीन

टिहरी-गढ़वाल स्टेट के महाराजा मनुजेंद्र शाह कारों के शौकीन हैं. इसलिए, उनके पास BMW, पोर्श और कई विंटेज कारों समेत कारों का एक बड़ा कलेक्शन है. यही वजह है कि वह देश और विदेश में कार रैलियों में हिस्सा लेते हैं. वह कई एलीट क्लब और सोसाइटी के रेगुलर मेंबर भी हैं. मनुजेंद्र शाह अपनी शाही लाइफस्टाइल और शान-शौकत के लिए जाने जाते हैं.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST

पारूल विश्वविद्यालय में डिप्लोमॅटस इन डायलॉग 3.0 के द्वारा वैश्विक सहयोग की पहल

पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…

Last Updated: October 20, 2026 13:22:23 IST

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST