<

पुलिस ने ऐसे किया ‘छुपन छुपाई’ खेल का पर्दाफाश, कौन है विक्रम शर्मा और अंडरवर्ल्ड से क्या था उसका क्राइम कनेक्शन?

विक्रम शर्मा, जो सालों तक उत्तराकंड के देहरादून में (Dehradun) अपनी पहचान छिपाकर (Hiding Personality) रहता था, वह झारखंड के अंडरवर्ल्ड (Underworld) का एक बड़ा रणनीतिकार (Strategist) माना जाता था.

Who was Gangster Vikram Sharma: उत्तराखंड के देहरादून में रहने वाला विक्रम शर्मा सिर्फ एक व्यवसायी नहीं, बल्कि झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह का ‘आपराधिक गुरु‘ माना जाता था. इतना ही नहीं, वह पहचान छिपाकर 10 सालों तक उत्तराखंड में शरण लेने वाले इस शातिर अपराधी को जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है.

आखिर कौन था विक्रम शर्मा?

जानकारी के मुताबिक, विक्रम शर्मा एक बेहद ही खौफनाक अपराधी था. इन सबके अलावा विक्रम एक ब्लैक बेल्टर था और बच्चों को मार्शल आर्ट्स सिखाने का काम भी करता था. इसके साथ ही वह अपने शिष्यों को अपराध के गुण सिखाने के लिए चाइनीज फिल्में भी दिखाया करता था.

विक्रम का जन्म और प्रारंभिक जीवन

 विक्रम शर्मा का जन्म झारखंड के जमशेदपुर (टाटा नगर) में हुआ था. इसके साथ ही वह एक मध्यमवर्गीय परिवार (Middle Class) से ताल्लुक रखता था. उसके पिता का नाम आर.के. शर्मा था. लेकिन, शुरुआत में उसका झुकाव खेलों की तरफ ज्यादा था और यही कारण है कि उसने मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट भा हासिल किया था.

कहां से की थी उसने अपनी पढ़ाई?

विक्रम शर्मा ने पढ़ाई जमशेदपुर से ही पूरी की थी. हालांकि, वह बहुत ज्यादा शिक्षित नहीं था, लेकिन वह बेहद ही शातिर था. इसके अलावा, हिंदी के साथ-स थ उसकी अंग्रेजी भाषा पर भी अच्छा खासी पकड़ थी. उसे अपराध जगत का ‘गुरु‘ इसलिए भी कहा जाता था, क्योंकि वह खुद सामने आने के बजाय पीछे से बड़े वारदातों को अंजाम दिया करता था.

कैसे शुरू हुआ अपराध का सफर?

साल 1990 के दशक के आखिरी में जब जमशेदपुर में गैंगस्टर अखिलेश सिंह उभर रहा था, तब वह विक्रम शर्मा के पास मार्शल आर्ट्स सीखने जाया करता था. यहीं से दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई थी. तो वहीं, विक्रम ने अखिलेश को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ यह भी सिखाया कि पुलिस और सत्ता का इस्तेमाल कैसे किया जाता है.

श्रीलेदर्स मालिक को उतारा था मौत के घाट

साल 2007 में जमशेदपुर में श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रखा दिया था. तो वहीं, इस हत्याकांड की साजिश में विक्रम का नाम मीडिया के सामने आया था. इतना ही नहीं वह ट्रांसपोर्टर अशोक शर्मा की हत्या में न सिर्फ खौफनाक साजिश रची, बल्कि मृतक की पत्नी पिंकी शर्मा की शादी अपने छोटे भाई अरविंद से करा दी ताकि संपत्ति पर कब्जा किया जा सके.

राजनेताओं और प्रेस की थी अच्छी समझ

हालांकि, इन सब के अलावा विक्रम को पुलिस, राजनेताओं और प्रेस के बारे में अच्छी खासी समझ थी. जानकारी के अनुसार, साल 2004 से 2009 के बीच झारखंड के कई बड़े अफसर और नेता उसके प्रभाव में थे, जिसने उसे लंबे समय तक कानून से बचाए रखने में सबसे ज्यादा बड़ी मदद की थी.

देहरादून को क्यों बनाया था ठिकाना?

जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए उसने चेहरा बदला और कई बार अपनी पहचान छिपाई. लेकिन, उत्तराखंड के देहरादून के एक किराए के फ्लैट में रहते हुए उसने स्टोन क्रशर का कारोबार शुरू किया ताकि समाज में एक इज्जतदार नागरिक की छवि बनी रहे. हालांकि, जमशेदपुर पुलिस के इनपुट और सख्त कार्रवाई ने उसके 10 साल के लुका-छुपी खेल को पूरी तरह से खत्म कर दिया.

Darshna Deep

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST