<
Categories: दिल्ली

दिल्ली मेट्रो में बड़ा बदलाव, मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन का बदला नाम, जानें क्यों लिया गया ये फैसला?

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन: दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ रखा है. गौरतलब है कि मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की लगातार मांग की जा रही थी.

Mayur Vihar Pocket 1 Metro Station: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने शनिवार को बड़ी घोषणा करते हुए दिल्ली के मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ रखा है. गौरतलब है कि मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की लगातार मांग की जा रही थी. यह मांग श्री सनातन धर्म सभा मयूर विहार मैनेजमेंट कमेटी, श्री राम मंदिर, पॉकेट-1 और स्थानीय निवासियों द्वारा अलग-अलग स्तरों पर उठाई गई थी. इसे ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने DMRC को यह बदलाव करने का सुझाव दिया था.

नाम क्यों बदला गया?

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशन एक-दूसरे के काफी करीब थे, जिससे यात्रियों में कन्फ्यूजन होता था. कई बीजेपी नेताओं ने भी DMRC से इस मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की मांग की थी. अब दिल्ली सरकार के सुझाव पर मेट्रो स्टेशन का नाम बदल दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, यह नाम बदलाव दिल्ली में स्टेट नेम्स अथॉरिटी (SNA) की सिफारिश पर किया गया है. यह दिल्ली सरकार के तहत 29 सदस्यों वाली एक बॉडी है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री करते हैं. यह MCD/NDMC के तहत आने वाले इलाकों को छोड़कर, दिल्ली के NCT में सड़कों, पार्कों, कॉलोनियों और अन्य जगहों के नाम रखने या बदलने का फैसला करती है.

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने दी जानकारी

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने बताया कि मयूर विहार पॉकेट-1 और मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के नामों में समानता के कारण लोग अक्सर गलत स्टेशन पर उतर जाते थे. पॉकेट-1 में स्थित श्री राम मंदिर बड़ी संख्या में लोगों की आस्था का केंद्र है. इसलिए, स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की लंबे समय से मांग की जा रही थी. DMRC ने स्थानीय निवासियों और श्री सनातन धर्म सभा की लंबे समय से चली आ रही मांग के आधार पर यह बदलाव किया है. इससे यात्रियों का कन्फ्यूजन खत्म होगा और इलाके की धार्मिक पहचान भी मजबूत होगी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST