<
Categories: दिल्ली

‘अच्छी रैंक आने की उम्मीद थी…’ NEET एग्जाम रद्द होने से हताश छात्रा ने किया सुसाइड, परिजनों पर टूटा पहाड़

दिल्ली के आदर्श नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. 21 वर्षीय छात्रा ने NEET परीक्षा रद्द होने से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया. पेपर कैंसिल होने के बाद से वो तनाव में थी. इसके बाद हताश होकर उसने सुसाइड कर लिया.

Delhi Suicide Case: दिल्ली के आदर्श नगर में NEET परीक्षा कैंसिल होने से परेशान एक 20 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा अंशिका ने हताश होकर फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली. छात्रा के परिजनों का कहना है कि NEET की परीक्षा कैंसिल होने के कारण छात्रा हताश थी. उसे इस साल अच्छे रैंक की पूरी उम्मीद थी. हालांकि परीक्षा रद्द होने के कारण वो अंदर से टूट गई थी और उसने मौत को गले लगा लिया. 

अंशिका के परिजनों ने बताया कि छात्रा बीते कई सालों से NEET की परीक्षा की तैयारी कर रही थी. वो पढ़ाई में काफी तेज थी और उसे उम्मीद थी कि इस साल वो NEET की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकेगी. हाल ही में उसने परीक्षा भी दी थी. बार-बार घर में कहती थी कि इस बार NEET में उसकी अच्छी रैंक आएगी. 

डॉक्टर बनना चाहती थी अंशिका

परिजनों ने बताया कि अंशिका डॉक्टर बनना चाहती थी. ऐसे में जब उसे NEET की परीक्षा रद्द होने के बारे में पता चला तो वो टूट गई थी. अंशिका के मामा ने बताया कि बच्ची का पेपर अच्छा हुआ था. ऐसे में पेपर कैंसिल होने के कारण उसे अंदर से झटका लगा था. परीक्षा रद्द होने के कारण वो परेशान हो गई. उसी उलझन में उसने ये कदम उठा लिया.

पुजारी ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के अनुसार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में गुरुवार को छात्रा अंशिका ने आत्महत्या कर ली. उसने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जिंदगी खत्म कर दी. घटना के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने जा रहे थे. वे उसका शव लेकर श्मशान घाट चले गए थे. इसी दौरान वहां पुजारी को घरवालों पर शक हुआ और उसने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST