<
Categories: क्रिकेट

पंजाब किंग्स की हार का जिम्मेदार कौन? सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर पर लगाया इल्जाम, बोले- अगर वो…

सुनील गावस्कर ने कहा कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीता हुआ मुकाबला गंवा दिया. 200 रन से अधिक बनाने के बावजूद टीम के गेंदबाज लक्ष्य का बचाव नहीं कर सके. लगातार पांचवीं हार के बाद पंजाब किंग्स की अगले चरण में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं.

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐसा मुकाबला गंवा दिया, जिसे उन्हें हर हाल में जीतना चाहिए था. पंजाब किंग्स ने अपनी पारी के अंतिम तीन ओवरों में 53 रन बनाकर 200 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. उस समय ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन गेंदबाज इस बड़े स्कोर का बचाव नहीं कर सके. यह हार पंजाब किंग्स के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हुई.
टूर्नामेंट के पहले हिस्से में टीम शानदार प्रदर्शन कर रही थी और अंतिम चार में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी. लेकिन लगातार पांचवीं हार के बाद अब उनकी स्थिति बेहद कठिन हो गई है. अगर टीम जल्द जीत की राह पर नहीं लौटती, तो अगले सेशन में पहुंचने का सपना टूट सकता है.सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि 200 से अधिक रन बनाने के बाद पंजाब किंग्स के पास जीत का सुनहरा अवसर था. उनके अनुसार उस समय टीम के पास आत्मविश्वास भी था और मुकाबले की गति भी उनके पक्ष में थी. लेकिन गेंदबाज दबाव के समय संयम नहीं रख सके और मुंबई इंडियंस को आसान रन दे.

श्रेयस अय्यर हार का बड़ा कारण

गावस्कर ने कप्तान श्रेयस अय्यर के जल्दी आउट होने को भी हार का एक बड़ा कारण बताया. उन्होंने कहा कि जब श्रेयस अय्यर बड़ी पारी खेलते हैं, तो टीम का स्कोर 20 से 30 रन और बढ़ जाता है. इतने अतिरिक्त रन इस मुकाबले में निर्णायक साबित हो सकते थे. प्रभसिमरन सिंह ने 57 रन की तेज और शानदार पारी खेली. उन्होंने प्रियंश आर्य के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े. इसके बाद कूपर कोनोली के साथ 57 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

मुंबई इंडियंस ने लक्ष्य किया हासिल

शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की शानदार वापसी कराई. जवाब में रयान रिकेल्टन ने आक्रामक शुरुआत की, जबकि रोहित शर्मा ने 25 रन का योगदान दिया. मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Share
Published by
Satyam Sengar
Tags: IPL 2026

Recent Posts

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST