Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > चीनी रोबोडॉग मामला: AI समिट से हटाए जाने की खबरों पर, रोबोडॉग मामले में गलगोटिया की प्रोफेसर ने तोड़ी चुप्पी

चीनी रोबोडॉग मामला: AI समिट से हटाए जाने की खबरों पर, रोबोडॉग मामले में गलगोटिया की प्रोफेसर ने तोड़ी चुप्पी

Chinese robodog case: चीनी रोबोडॉग विवाद मामले में गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने सफाई दी है कि उसने कभी यह दावा नहीं किया कि रोबोडॉग को विश्वविद्यालय ने खुद डिजाइन या विकसित किया है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-18 15:30:54

Mobile Ads 1x1
Galgotias University News: चीनी रोबोडॉग को लेकर उठे विवाद के बीच गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। संस्थान की ओर से कहा गया है कि उसने कभी यह क्लेम नहीं किया कि रोबोडॉग को विश्वविद्यालय ने खुद डिजाइन या विकसित किया है.

रोबोटिक कुत्ते को अपना बताकर किया प्रदर्शित

राजधानी में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट 2026 में ग्रेटर नोएडा में स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के स्टॉल की खूब चर्चाएं हुई है. ये चल रहीं चर्चाएं अच्छी वजह से नहीं बल्की एक एक बड़े विवाद के कारण हो रही है. दरअसल, गलगोटिया विश्वविद्यालय चीनी निर्मित रोबोटिक कुत्ते को अपना बताकर प्रदर्शित करने के आरोपों को लेकर ऑनलाइन हंगामे का सामना करना पड़ रहा है. आज उसने स्पष्ट किया है कि उसने कभी भी इस उपकरण के निर्माण का दावा नहीं किया है. ग्रेटर नोएडा के इस विश्वविद्यालय ने साफ कहा कि प्रदर्शित रोबोटिक डॉग चीनी रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री से लिया गया था और छात्रों के लिए एक शिक्षण उपकरण के रूप में प्रयोग किया जा रहा था.



मैं संचार विभाग की फैकल्टी हूं, एआई की नहीं

प्रोफेसर नेहा सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, एक गलतफहमी की वजह से इंटरनेट पर हंगामा खड़ा हो गया है. हो सकता है कि मैं अपनी बात ठीक से समझा नहीं पाई या उसे गलत समझा गया हो. मैं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में संचार विभाग की फैकल्टी सदस्य हूं, एआई विभाग की नहीं हूं. सरकार ने जो कहा है, वह सिर्फ आपने (मीडिया ने) सुना है. उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि, जहां तक मुझे पता है, हम यहां एक तरह के प्रदर्शनी में हैं. एक विश्वविद्यालय के तौर पर हम गर्व से अपनी चीजे प्रदर्शित कर रहे हैं. रोबोट को यहां सिर्फ प्रदर्शन के लिए लाया गया था.

देश को कई बहुमूल्य संसाधन मिला

जब उनसे हुई कार्रवाई से देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के बारे में पूछा गया तो प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि, गलगोटिया विश्वविद्यालय की बदौलत पूरे देश का नाम रोशन हुआ है. मैंने पहले भी कहा है कि आपको हमारे विश्वविद्यालय में आना चाहिए. हमने देश को पैरालिंपियन दिए है गलगोटिया विश्वविद्यालय ने देश को कई बहुमूल्य संसाधन मुहैया कराए हैं और हर क्षेत्र में योगदान दे रहा है. गलगोटिया विश्वविद्यालय एक बेहद जिम्मेदार संस्थान है.
 
विवाद के बाद, सरकारी सूत्रों के अनुसार, गलगोटिया विश्वविद्यालय को एआई शिखर सम्मेलन से तुरंत खाली करने के लिए कहा गया था, इसपर खबरों के जवाब में प्रोफेसर डॉ. ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > चीनी रोबोडॉग मामला: AI समिट से हटाए जाने की खबरों पर, रोबोडॉग मामले में गलगोटिया की प्रोफेसर ने तोड़ी चुप्पी

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-18 15:30:54

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS