Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > समुद्र में लापता हुआ ओडिशा का मर्चेंट नेवी कैडेट, मॉरीशस में सर्च ऑपरेशन जारी

समुद्र में लापता हुआ ओडिशा का मर्चेंट नेवी कैडेट, मॉरीशस में सर्च ऑपरेशन जारी

ओडिशा का 22 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट ड्यूटी के दौरान लापता हो गया है. जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों में चिंता बढ़ गई है और समुद्र में तलाशी अभियान जारी है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 6, 2026 07:51:18 IST

Mobile Ads 1x1
ओडिशा: ओडिशा के भद्रक जिले का एक युवा मर्चेंट नेवी अधिकारी मॉरीशस के पास समुद्री इलाके में ड्यूटी के दौरान रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है. इस घटना से उसके परीजन बहुत चिंतित और परेशान हैं. समुद्र में तलाशी अभियान जारी है.
 
सार्थक महापात्रा एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट में समुद्री कैडेट के रूप में कार्यरत हैं और 3 फरवरी को ईए जर्सी नामक जहाज से लापता हो गए हैं. सार्थक तब लापता हुए हैं जब जहाज पश्चिम अफ्रीका से सिंगापुर की तरफ जा रहा था.
 
सार्थक महापात्रा, जिन्होंने पिछले साल 14 जुलाई को एंग्लो-ईस्टर्न शिप मैनेजमेंट में काम शुरू किया था, उनको आखिरी बार 3 फरवरी की सुबह अपने केबिन में जाते हुए देखा गया था. उसके बाद जब जहाज के मुख्य अधिकारी ने सुबह 8:30 बजे के करीब एक नियमित जांच की, तो केबिन खाली पाया गया है.

परिवार से कंपनी के बातची

परिवार से कंपनी के बातचीत से पताचला है कि, तत्काल पूरे जहाज में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, जिसके बाद चालक दल की गिनती से महापात्रा की अनुपस्थिति की पुष्टि हुई. इसके बाद जहाज ने आसपास के जलक्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाने के लिए रफ्तार धीमी कर दी है, और मॉरीशस स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को सूचित कर दिया गया है.
 
जब जहाज सिंगापूर था तब सार्थक का परिवार के साथ आखिर बार 2 फरिवरी को वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिए बातचीत हुआ था. लापता कैडेट की मां रश्मिता मोहपात्रा ने मुख्यमंत्री मोहन मांझी और ओडिशा के पुलिस महानिदेशक से तत्काल सरकारी हस्तक्षेप की अपील की है. उन्होंने अपनी अपील में कहा, “मैं सरकारों से अनुरोध करती हूं कि वे इस मामले पर गौर करें और मेरे बेटे को वापस लाने में मदद करें”.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > समुद्र में लापता हुआ ओडिशा का मर्चेंट नेवी कैडेट, मॉरीशस में सर्च ऑपरेशन जारी

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 6, 2026 07:51:18 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS