51
दिल्ली मेट्रो: उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब सेवा तीर्थ कर दिया गया है. यह स्टेशन PMO से थोड़ी ही दूरी पर है यानी पीएमओ का नजदीकि मेट्रो स्टेशन होगा सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन.
नए प्रधानमंत्री ऑफिस को भी सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा. इस नए पीएमओ का उद्घाटन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. यह सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर स्थित है और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन के पास स्थित है. इस येलो लाइन का प्रतिदिन कई लोग इस्तेमाल करते हैं.
सेवा तीर्थ (पीएमओ) और कर्तव्य भवन-1 और 2 नामक नए भवनों का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत के विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत है,
मध्य दिल्ली में रणनीतिक स्थान
उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो रेल निगम नेटवर्क की येलो लाइन पर मौजूद है. यह मेट्रो स्टेशन प्रमुख सरकारी कार्यालयों को जोड़ता है और मध्य दिल्ली में प्रमुख प्रशासनिक भवनों के बीचोबीच स्थित है.

मंत्रालयों और कार्यालयों के पास सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन
महत्वपूर्ण मंत्रालयों और कार्यालयों के पास होने के कारण, नाम बदलने का तार्किक और प्रतीकात्मक दोनों ही दृष्टि से महत्व है. सरकारी अधिकारियों और आगंतुकों सहित दैनिक यात्री इसकी केंद्रीय स्थिति के कारण स्टेशन का अक्सर उपयोग करते हैं.