Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं आपके दोस्त-रिश्तेदार? लापता मामलों के बीच जरूर शेयर करें ये आपातकालीन नंबर

दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं आपके दोस्त-रिश्तेदार? लापता मामलों के बीच जरूर शेयर करें ये आपातकालीन नंबर

Delhi Emergency Helpline: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों लोगों के लापता होने के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसको देखते हुए इमरजेंसी नंबर साझा किए गए हैं, जो आपकी मुसीबत के समय मदद कर सकते हैं. जानिए पूरी डिटेल्स.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 5, 2026 16:47:37 IST

Mobile Ads 1x1

Delhi-NCR Helpline Number: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक सुरक्षा का संकट गहराता जा रहा है, क्योंकि हाल ही में जारी पुलिस आंकड़ों से पता चला है कि 2026 के पहले 15 दिनों में 800 से अधिक लोग लापता हो गए हैं. इनमें से 500 से अधिक महिलाएं, बच्चे और युवतियां हैं। पिछले साल 5,081 किशोरों के लापता होने की सूचना मिली थी, जिनमें से 3,970 लड़कियां थीं. इसी को देखते हुए सोशल मीडिया पर एक हरियाणा पुलिस में कार्यरत एक पुलिस ने कुछ आपाकालीन नंबर जारी किए हैं, जो मुसीबत में आपकी मदद कर सकते हैं. 

सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियों का किया जिक्र

हरियाणा के पुलिस कांस्टेबल अमित यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है. इसमें उन्होंने सुरक्षा के लिए कुछ उपायों का जिक्र किया, जिसका लोगों को पालन करने कहा है. साथ ही उन्होंने कुछ नंबर भी स्क्रीन पर बताए हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान

• जब भी बच्चा या बेटी घर से बाहर निकले, या आप खुद किसी दूर की यात्रा पर हों. उस वक्त अपनी लाइव लोकेशन परिवार के सदस्य या किसी भरोसेमंद दोस्त के साथ जरूर शेयर करें.

• रात के अंधेरे में अकेले बाहर निकलने से बचें.

• रात के समय कैब या टैक्सी हमेशा किसी विश्वसनीय ऐप या वेबसाइट से ही बुक करें. सफर से पहले कैब की नंबर प्लेट की फोटो खींचकर किसी परिचित को जरूर भेजें.

• कुछ आपातकालीन नंबर को याद रखने को कहा गया है. पुलिस के लिए 100/112 नंबर, वुमेन हेल्पलाइन के लिए 1091/181, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 और एंबुलेंस के लिए 102.

• अगर लगे कि कोई आपका पीछा कर रहा है, डराने या धमकाने की कोशिश कर रहा है. तो बिना देर किए 100 या 112 पर कॉल करें और पुलिस को पूरी जानकारी दें.

ये बातें भी हैं अहम

कुछ बातें हमें बचपन से बताई जाती हैं, उनका भी ध्यान रखना चाहिए. कोई अनजान व्यक्ति से कुछ भी खाने का लें. साथ ही किसी से लिफ्ट भी ना मांगे आदि. ये सभी आपको सुरक्षित कर सकती हैं. 

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं आपके दोस्त-रिश्तेदार? लापता मामलों के बीच जरूर शेयर करें ये आपातकालीन नंबर

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 5, 2026 16:47:37 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS