दिल्ली के कालकाजी (Kalkaji) इलाके से दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है. जहां, एक ही परिवार के 3 लोगों ने आत्महत्या कर (3 People Committed Suicide) ली है. पुलिस ने इस चौंकाने वाले मामले में जांच पड़ताल शुरू (Legal Action) कर दिया है.
3 people of the same family committed suicide
3 people of the same family committed suicide: राजधानी दिल्ली के कालकाजी इलाके में शुक्रवार को बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया. जहां, एक ही परिवार के तीन लोग, जिसमें 52 साल की महिला और उनके दो बेटों ने आत्महत्या कर ली है. आखिर क्या है इसके पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर ज़रूर पढ़ें.
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना राजधानी दिल्ली के कालकाजी के जी-70बी फ्लैट की है. जहां, साउथ-ईस्ट दिल्ली के डीसीपी हेमंत तिवारी ने इस चौंकाने वाले मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस का एक स्टाफ कोर्ट द्वारा जारी कब्जा आदेश के संबंध में नोटिस देने के लिए फ्लैट पर पहुंचा था. इस दौरान बार-बार घंटी बजाने और दरवाजा खटखटाने पर भी पुलिस को किसी भी तरह का कोई जवाब नहीं मिला. ठीक इसके बाद, पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल करके दरवाजा खोला.
घर के अंदर पुलिस ने जो देखा, उसने सभी के होश उड़ा दिए. अंदर प्रवेश करते ही पुलिसकर्मियों ने देखा कि 52 साल की महिला अनुराधा कपूर और उनके दो बेटे, आशीष कपूर और चैतन्य कपूर का शव सीलिंग फैन से लटका हुआ था.
दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है. जहां, इस सुसाइड नोट से यह संकेत मिलते हैं कि परिवार लंबे समय से डिप्रेशन की गंभीर समस्या से जूझ रहा था. हालाँकि, शुरुआती जांच में पुलिस का ये मानना है कि गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन की वजह से ही उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया है.
पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सेक्शन 194 बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए एम्स मोर्चरी भेज दिया है.
फिलहाल, पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी हुई है, जिसमें परिवार की आर्थिक स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य और कोर्ट के आदेश से जुड़े पहलुओं की गहन जांच भी पूरी तरह से शामिल है.
अगर आपको किसी भी तरह के आत्महत्या के ख्याल आ रहे हैं तो नीचे दिए इन नंबरों पर संपर्क करके आप खुद के साथ-साथ अपने दोस्त, परिजन की बेहद मदद कर सकते हैं. आत्महत्या से बचने के लिए नीचे हेल्पनाइन नंबर दिए गए हैं.
यह 24 घंटे की हेल्पलाइन है, जहां आप कभी भी कॉल कर सकते हैं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में बातचीत कर सकते हैं.
यह नंबर आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे लोगों के लिए खास रूप से बनाया गया है, यहां प्रशिक्षित काउंसलर आपकी बात सुनेंगे और साथ ही आपकी मदद भी करेंगे.
यह हेल्पलाइन छात्रों के लिए है, जहां वे तनाव, अवसाद, और आत्महत्या के विचारों के बारे में बात करके आपकी सहायता करेंगे.
यह भी एक महत्वपूर्ण हेल्पलाइन है, जहां मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए आपको बेहद ही आसानी से सहायता मिलेगी.
यह नंबर बच्चों और किशोरों के लिए है, जहां वे अपनी समस्याओं के लिए मदद प्राप्त कर सकते हैं.
इन नंबरों को हमेशा अपने पास रखें और जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क करें. आत्महत्या के विचारों से जूझ रहे हैं, तो कृपया किसी विश्वसनीय व्यक्ति या इन हेल्पलाइनों से संपर्क करने में अपनी मदद ज़रूर लें.
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई शूटिंग के बारे में जानकारी…
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…