<

रोजाना करते है ‘Keyboard’ का यूज, लेकिन कभी सोचा है कि इसके बटन अल्फाबेट क्रम में क्यों नहीं होते?

General Knowledge: हम रोजना लैपटॉप या मोबाइल के की-बोर्ड इस्तेमाल करते है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हम जो की-बोर्ड इस्तेमाल करते है वह अल्फाबेट की क्रम में क्यों नहीं होता?

Keyboard Layout QWERTY: आज के इस आधुनकि युग में लैपटॉप, कंप्यूटर और टैब हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके है. इन गैजेट्स का यूज हमारी डे-टू-डे लाइफ में काफी कॉमन हो चुका है. हर किसी के पास उसका एक अपना फोन और लैपटॉप (Laptop) जरूर होता है. ये काफी आम बात है, लेकिन क्या आपने कभी भी गौर किया है कि लैपटॉप और कंप्यूटर के की-बोर्ड (Keyboard) कभी भी अल्फाबेट के क्रम यानी A B C D से शुरू न हो कर अलग तरीके से होते है. क्या आपने कभी भी यह सोचा है कि लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल के की-बोर्ड इतने अलग क्यो होते है? अगर नहीं तो आज कि इस खबर में हम ये ही जानेंगे कि ऐसा क्यों होता है और इसके बटन अल्फाबेट (Alphabet) की क्रम में न होकर इतने उलटे सीधे क्यो होते है?

कीबोर्ड के बटन अल्फाबेट क्रम में क्यों नहीं होते?

अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के कीबोर्ड को देखेंगे, तो पाएंगे कि पहला अक्षर Q है और आखिरी M है. वहीं, A कहीं बीच में है, और B उससे काफी दूर है. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों है? कीबोर्ड पर अक्षरों को अल्फाबेटिकल ऑर्डर में व्यवस्थित किया जा सकता था, लेकिन वे नहीं हैं. आइए हम समझाते हैं कि टाइपिंग के दौरान मशीन को जाम होने से बचाने के लिए अक्षरों को एक-दूसरे से दूर रखा जाता है.

पहले अक्षर अल्फाबेटिकल ऑर्डर में होते थे

जब टाइपराइटर का आविष्कार हुआ था, तो अक्षरों को अल्फाबेटिकल ऑर्डर में व्यवस्थित किया गया था. हालांकि, तेज टाइपिंग के कारण, अक्सर इस्तेमाल होने वाले अक्षरों के लीवर एक-दूसरे से टकराते थे, जिससे मशीन जाम हो जाती थी. इस समस्या को हल करने के लिए, अक्षरों को फिर से व्यवस्थित किया गया, और यह काम क्रिस्टोफर लैथम शोल्स ने किया था. यह लेआउट बहुत लोकप्रिय हुआ और इसे ‘QWERTY’ के नाम से जाना जाने लगा. अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो पाएंगे कि कीबोर्ड पर पहले छह अक्षर ‘QWERTY’ हैं. तब से इसे बदला नहीं गया है क्योंकि लोग इसके आदी हो गए हैं, और यह उनके लिए टाइपिंग आसान बनाता है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Manipur: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा मिलिटेंट हमलों में 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत

Manipur: न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि संदिग्ध मिलिटेंट…

Last Updated: September 14, 2026 00:27:12 IST

Bigg Boss 20: ‘वो फेम के लिए…’ काजी तौकीर की मुरीद हुईं हिना खान, जमकर की तारीफ

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा बटोर…

Last Updated: September 14, 2026 00:26:24 IST

IND VS Afg: 82 रन और 7 छक्के, अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानिस्तान बेहाल, भारत ने जीता पहला टी20

IND VS Afg:अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए. वे 32 गेंदों में 82 रन बनाकर…

Last Updated: September 14, 2026 00:16:40 IST

Womens Asia Cup 2026 Champion: भारत ने रचा इतिहास, 8वीं बार जीता महिला एशिया कप का खिताब; श्रीलंका को 72 रन से हराया

Womens Asia Cup 2026: भारत ने श्रीलंका को हरा कर खिताब को अपने नाम कर…

Last Updated: September 14, 2026 00:01:38 IST

Adulteration in rice: चावल में मिलावट है या नहीं? घर पर ऐसे करें जांच, FSSAI ने बताए आसान तरीके

Adulteration in rice: चावल में धूल, कंकड़, पत्थर, भूसी, खरपतवार के बीज, खराब दाने और…

Last Updated: September 13, 2026 23:26:56 IST

Bank Holiday List: बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट, 14 से 19 सितंबर के बीच इन राज्यों में बंद रहेंगी शाखाएं

Bank Holiday List: 14 से 19 सितंबर 2026 के बीच कई राज्यों में त्योहारों और…

Last Updated: September 13, 2026 22:56:27 IST