Uttam Nagar Update: दिल्ली के उत्तम नगर में 'खून की होली' की धमकियों के बीच ईद पर कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया! पुलिस पर अचानक होने लगी फूलों की बारिश, देखें पूरा वीडियो.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के पुलिस वालों पर फूल बरसा रहे हैं.
Uttam Nagar News: दिल्ली का उत्तम नगर इलाका जो पिछले कुछ दिनों से सहमा हुआ था वहां शनिवार को एक ऐसी बात हुई जिसने सबका दिल जीत लिया. जिस जगह पर लोग इस बात से डरे हुए थे कि ईद के मौके पर कहीं हिंसा न हो जाए, वहां नमाज शांति से पूरी होने के बाद मुस्लिम भाइयों ने दिल्ली पुलिस और RAF के जवानों पर फूलों की बारिश कर दी.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़के पुलिस वालों पर फूल बरसा रहे हैं. पीछे से एक आवाज आती है, ‘पुलिस वालों ने हमारा पूरा साथ दिया, इन्होंने वाकई कमाल का काम किया है.’ यह नजारा देखकर साफ लग रहा था कि वर्दी पर लोगों का भरोसा फिर से लौट आया है.
दरअसल होली वाले दिन उत्तम नगर के एक कॉलोनी में एक 11 साल की बच्ची ने खेल-खेल में पानी का गुब्बारा फेंका जो एक मुस्लिम महिला को लग गया. बस इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते इसने साम्प्रदायिक रंग ले लिया। इस झगड़े में 26 साल के तरुण कुमार की जान ले ली गई. इसके बाद इलाके में इतनी दहशत फैल गई कि लोगों को लगा ईद पर ‘खून की होली’ खेली जाएगी। मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंचा और फिर भारी पुलिस बल तैनात किया गया.
भले ही पुलिस ने सुरक्षा दी, लेकिन डर की वजह से इस बार की ईद पहले जैसी नहीं रही. गलियों में वो चहल-पहल गायब थी. 18 साल की वैशाली, जो हर साल ईद के मौके पर रोज करीब 10 हजार की सवैयां बेच लेती थी, इस बार मुश्किल से 3-4 हजार का धंधा कर पाई. डर के मारे लोग घर से बाहर नहीं निकले। 7 साल की नन्ही राबिया के लिए ईद का मतलब था बाजारों में मेहंदी वालों की भीड़, नए कपड़ों की खुशी और सवैयों की खुशबू। वो कहती है, “हर साल कितनी रौनक होती थी, पर इस बार वैसा कुछ नहीं है.’
द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि अब माहौल बिल्कुल शांत है। छतों पर सीसीटीवी और गलियों में पुलिस के मार्च की वजह से लोग चैन की सांस ले पाए। पुलिस की इसी मेहनत का नतीजा था कि लोगों ने नफरत को किनारे कर पुलिस का स्वागत फूलों से किया।
Weather Update 14 October 2026:मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Petrol Diesel Price 14 October 2026: राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल…
वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…
सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…
बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…
India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…