<
Categories: दिल्ली

VIP एक्सीडेंट केस: देश के 5 चर्चित हाई-प्रोफाइल एक्सीडेंट, आरोपियों को क्या सच में मिली सजा?

Luxury Car Accident: सवाल सिर्फ एक्सीडेंट का नहीं, बल्कि सजा का भी है. बड़े बाप के बेटे जब हादसा करते हैं तो क्या होता है. क्या आम लोगों की तरह उन्हें भी वैसे ही ट्रीट किया जाता है. देखें, देश के पांच बड़े हाई-प्रोफाइल एक्सीडेंट

Luxury Car Accident: महंगी गाड़ियां, गाड़ियों की तेज रफ्तार, चलाने वाला बड़े घराने का और फिर हादसा. वैसे तो सड़को पर रोज ही हादसा होते हैं लेकिन जब किसी हाई-प्रोफाइल लग्जरी कार हादसे की बात आती है, तो सवाल सिर्फ हादसे की नहीं होती है, बल्कि इंसाफ का भी होता है. क्योंकि उसमें मौजूद रसूखदार को बचाने की कोशिश तेज हो जाती है. दिल्ली, नोएडा, कानपुर जैसे बड़े शहरों के लग्जरी कार हादसें ने कई जिंदगियां खत्म की हैं, लेकिन क्या आरोपियों को कोई सजा मिली. आइए देखते हैं मामला कहां तक पहुंचा है.

विधायक के बेटे ने BMW से मारी टक्कर

यह घटना मुंबई की है जो साल 2024 में घटित हुई. शिवसेना (शिंदे गुट) नेता के 24 साल के बेटे मिहिर शाह ने अपनी BMW कार से मुंबई के वर्ली इलाके में दोपहिया सवार को टक्कर मार दी थी. जिसमें 45 साल के कावेरी नखवा की मौत हो गई. घटना के दो दिन बाद शिवसेना नेता के बेटे को गिरफ्तार किया गया.
घटना के समय मिहिर शाह का ड्राइवर भी कार में मौजूद था जिसे घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया. अभी इस मामले में मिहिर शाह और उसका ड्राइवर जेल में है. मिहिर शाह एक प्रभावशाली परिवार से आते हैं और उनके पिता एकनाथ शिंदे हैं.

नोएडा लैम्बोर्गिनी हादसा: एक ही दिन में बेल

यह घटना नोएडा कि है जो साल 2025 में घटित हुई है. लाल रंग की लैम्बोर्गिनी कार ने नोएडा सेक्टर 94 में फुटपाथ पर दो लोगों को टक्कर मार दी. घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया. जहां वो खतरे से बाहर बताए गएं. इस घटना के ठीक एक दिन बाद आरोपी दीपक को जमानत दे दी गई.

बिल्डर के नाबालिग बेटे ने पोर्शे से दो आईटी प्रोफेशनल को रौंदा

यह घटना पुणे की है जो 2024 में घटित हुई. इस घटना में 17 साल के एक लड़के ने अपने बिल्डर पिता की पोर्शे कार से एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में दो आईटी प्रोफेशनल की जान चली गई. हादसे के समय लड़का शराब के नशे में था.

कानपुर लैम्बोर्गिनी हादसा, कारोबारी केके मिश्रा के बेटे ने मारी टक्कर

यह घटना कानपुर की है. इस घटना में लैम्बोर्गिनी कार को कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा चला रहा था. कानपुर के ग्लावतोली इलाके में उसकी कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी. जिसमें 6 लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद शिवम मिश्रा घटनास्थल से भाग गया. उसके निजी सुरक्षाकर्मी शिवम को वहां से लेकर चले गए. कानपुर के इस लैम्बोर्गिनी हादसा मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

फेमस BMW कांडः यहां BMW से 6 लोगों रौंदा

यह घटना दिल्ली की है जो 1999 में घटित हुई थी. एक तेज रफ्तार BMW कार ने 6 लोगों को रौंदकर जिंदगी छिन ली. मरने वालों में 3 पुलिस अधिकारी भी थें. उसके बाद पता चलता है कि कार को मशहूर हथियार डीलर सुरेश नंदा का बेटा और पूर्व नौसेना चीफ का पोता संजीव नंदा चला रहा था.
Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

‘मुर्दा’ बीवी जिंदा मिली, प्रेमी के साथ हरियाणा में ऐश कर रही थी अंकिता, बेगुनाह पति और ससुर को कटवा दी जेल!

उत्तर प्रदेश के राजू तिवारी के साथ जो हुआ, वह कानून के दुरुपयोग की एक…

Last Updated: March 25, 2026 09:53:27 IST

West Bengal Election: मछली हाथ में लेकर घर-घर मांगे वोट, BJP कैंडिडेट का अजब प्रचार, सीएम को तगड़ा जवाब?

West Bengal Election: 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज़ हो…

Last Updated: March 25, 2026 09:42:09 IST

Heart Health: शाम 7 बजे के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक रिस्क, जानें कारण और साइंस

Heart Health Alert: यही वह समय भी है जब हृदय धीरे-धीरे अपनी रिकवरी का काम…

Last Updated: March 25, 2026 09:36:12 IST

शेन वॉर्न के एक फैसले से परिवार की लगी लॉटरी, RR की बिक्री से खुल गई किस्मत; मिलेंगे 460 करोड़ रुपये

Shane Warne: इंडियन प्रीमियर लीग में कल राजस्थान रॉयल्स की बिक्री से दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर…

Last Updated: March 25, 2026 09:49:18 IST

सोनभद्र में नई कार की खुशी मातम में बदली, बच्चों की झूठी चीख सुन शख्स की बेरहमी से पिटाई और गाड़ी के उड़ाए परखच्चे!

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,…

Last Updated: March 25, 2026 09:20:35 IST

पिघले हुए प्लास्टिक से ढका बदन, Urfi Javed ने ‘बैकलेस लीफ़’ ड्रेस पहनकर पार की बोल्डनेस की हदें, वायरल हुआ वीडियो!

अपनी बोल्डनेस और अनोखे आउटफिट्स के लिए मशहूर ऊर्फी जावेद ने एक बार फिर साबित…

Last Updated: March 25, 2026 09:01:05 IST