HIV Positive News: यह घटना हैदराबाद का है. जहां एक युवक की शादी कैंसिल बहोने के बाद उसने 22 वर्षीय महिला को एचआइवी संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया. व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है.
यह घटना 11 मार्च की है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पीड़िता को जबरन एचआईवी संक्रमित खून शरीर में इंजेक्ट कर दिया है. जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी और महिला दोनों रिश्तेदार हैं और उनके परिवारों ने शुरू में ही उनकी शादी के लिए सहमति दे दी थी.
महिला बीमार पड़ी और तेज बुखार हुआ
पुलिस ने बताया कि महिला ने घटना की जानकारी इंजेक्शन के तुरंत बाद अपने परिवार को नहीं बताया. आने वाले अगले दिन वह बीमार पड़ गई और उसे तेज बुखार हो गया, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे 13 मार्च की सुबह डॉक्टर के पास ले जाने का फैसला लिया. जांच में डॉक्टर ने उसकी बांह पर खून के थक्के का निशान पाया और उससे इसके बारे में पूछताछ की. परिवार की मौजूदगी में महिला ने कहा कि उसके रिश्तेदार ने उसे जबरदस्ती एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगाया है.
यह पता चलने के बाद परिवार ने शुक्रवार को पुलिस से संपर्क किया और रिपोर्ट दर्ज कराई. इंस्पेक्टर ने कहा, हमने महिला को चिकित्सा जांच के लिए गांधी अस्पताल भेजा दिया है. डॉक्टरों ने हमें बताया कि संक्रमण का पता ब्लड टेस्ट में आने में समय लग सकता है.
आरोपी के पिता की 19 साल पहले एड्स से मौत
मेडिपल्ली के एसीपी बी मोहन कुमार ने कहा है कि आरोपी के पिता, जो एक ऑटो रिक्शा चालक थे, उनकी लगभग 19 साल पहले एड्स से मौत हो गई थी. जबकि उसकी मां भी एचआईवी पॉजिटिव है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जन्म के समय ही यह वायरस हो गया था.
युवक के माता-पिता भी एचआईवी पॉजेटिव
अधिकारियों का कहना है कि दोनों परिवार सितंबर 2025 तक शादी के पक्ष में थे. हालांकि, शादी ठीक होने से पहले, महिला के परिवार ने लड़के को उसके माता-पिता के मेडिकल हिस्ट्री की वजह से ब्लड टेस्ट के लिए कहा था. एसीपी ने बताया, उसकी जांच में एचआईवी पॉजिटिव पाया गया है और महिला के परिवार ने शादी कैंसिल कर दी और लड़के से दूरी भी बना ली.