Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Delhi-NCR Hailstorm: हरियाणा-राजस्थान में कुदरत का ‘सफेद’ कहर, अब दिल्ली-NCR की बारी; अगले 48 घंटे भारी!

Delhi-NCR Hailstorm: हरियाणा-राजस्थान में कुदरत का ‘सफेद’ कहर, अब दिल्ली-NCR की बारी; अगले 48 घंटे भारी!

Weather Update Today: राजस्थान के नुवां में ओलों की सफेद चादर बिछ गई है. कुदरत का यह मंजर जितना सुंदर है, उतना ही डराने वाला भी. अब दिल्ली-NCR की बारी है, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें. देख लें मौसम का अपडेट...

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-31 16:46:25

Mobile Ads 1x1

Delhi NCR Rain Alert: आज मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि देखी गई है. इसका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो राजस्थान के नुवां गांव का है जहां देखा जा सकता है कि कितना ज्यादा ओलावृष्टि हो रही है. यह देखने में जितना अच्छा लग रहा है यह उतना ही नुकसानदेय भी साबित हो सकता है. 30 मार्च को हुई बारिश और दिन भर छाए रहे बादलों का असर तापमान के आंकड़ों में साफ तौर पर दिखाई दिया. रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई जबकि दिन का तापमान सामान्य स्तर के करीब बना रहा. कुछ इलाकों में बादलों से घिरे आसमान ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार, आज हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है.

मौसम प्रणाली 31 मार्च को भी सक्रिय

मौसम विभाग का कहना है कि यह ओलावृष्टि की स्थिति हरियाणा, राजस्थान से होते हुए दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने वाली है. राज्य के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. विशेष रूप से, उत्तरी हरियाणा के जिलों में बारिश देखने को मिली है. इसके अलावा, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल रही हैं.

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से धुप खिली हुई थी लेकिन शाम होते ही बिजली, हवा और पानी की बूंदों ने दिल्लीवासियों को राहत दी है इसके साथ ही ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. हालांकि, ये स्थितियाँ पूरे दिन एक जैसी नहीं रहेंगी, और कुछ इलाकों में मौसम साफ भी हो सकता है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम के अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.

1 और 2 अप्रैल को साफ मौसम की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 अप्रैल को, पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है और कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है. हालाँकि, संकेतों से पता चलता है कि 3 अप्रैल को मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है. कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं एक बार फिर सक्रिय हो सकती हैं. पूरे सप्ताह, तापमान के सामान्य स्तर के आसपास रहने की उम्मीद है, हालाँकि 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव बीच-बीच में हो सकता है.

MORE NEWS