<
Categories: दिल्ली

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है, कैसे करें आवेदन, पात्रता और फायदे जानें पूरी प्रक्रिया

Pink Saheli Smart Card: महिलाओं और ट्रांसजेंडर को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त और असीमित यात्रा प्रदान करना है. यह रोजाना यात्रा करने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए सुरक्षा और सुविधा और सुनिश्चित करता है.

Delhi Pink Saheli Smart Card: पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड दिल्ली सरकार द्वारा शुरु की गई एक नई पहल है. इसे 2 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री यात्रा प्रदान करना है. इसे सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ शहर में रोजाना यात्रा करने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए सुरक्षा और सुविधा प्रदान करना है.

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड क्या है?

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड 5 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं और ट्रांसजेंडर निवासियों के लिए बनाया गया है. इसमें दिल्ली की बसों में असीमित यात्रा की सुविधा प्रदान करना है और कागजी टिकटों की जरूरत खत्म हो जाती है. इसके द्वारा उपयोगकर्ता ईटीएम मशीन पर कार्ड टैप कर सकते हैं और आसानी से अपनी सीट पर बैठ सकते हैं.

पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की मुख्य विशेषताएं क्या है?

  • डीटीसी और क्लस्टर बसों में असीमित मुफ्त यात्रा की अनुमति
  • खासकर अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए उपयोगी
  • सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा
  • ईटीएम मशीनों के माध्यम से आसान
  • प्रीपेड मेट्रो कार्ड के रूप में टॉप-अप सुविधा
  • ट्रांसजेंडर व्यक्तियों में समानता और भागीदारी को बढ़ावा

पिंक सहेली कार्ड के लिए पात्रता और डॉक्यूमेंट

  • दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य
  • आधार कार्ड या वोटर आईडी
  • दिल्ली निवास के लिए प्रमाण
  • पंजीकरण के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर
  • सिर्फ महिला या ट्रांसजेंडर होना
  • आयु 5 वर्ष या उससे अधिक होना

ऑफलाइन आवेदन कैसे करें

अभी पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, आवेदन करने के स्थान दिल्ली में स्थित डीसी/एसडीएम कार्यालय और नामित डीटीसी केंद्र समेत कुल 50 अधिकृत केंद्र हैं जहां आवेदन किए जा सकते हैं.

Share
Published by

Recent Posts

18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला सकेंगे सोशल मीडिया, केंद्र सरकार करेगी बदलाव

Social Media Ban for Minors: सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले बच्चों की सुरक्षा को ध्यान…

Last Updated: September 29, 2026 15:23:54 IST

नॉर्मल यूज में ही टूट गई सैमसंग फोल्ड की स्क्रीन, 20 साल की वफादारी का मिला यह इनाम? सैमसंग की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर भड़का ग्राहक

सैमसंग इंडिया की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है.…

Last Updated: September 29, 2026 15:16:44 IST

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST