<
Categories: हिमाचल

‘मैं निशब्द हूं…’, राज्यसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर आनंद शर्मा का छलका दर्द, देखें वीडियो

आनंद शर्मा राज्यसभा चुनाव बयान: राज्यसभा चुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस आनंद शर्मा ने टिकट न मिलने पर अपना दर्द जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि वह निशब्द हैं और कभी-कभी हमें राजनीति में स्वाभिमान बचाने और सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है.

Anand Sharma on Rajya Sabha Ticket: राज्यसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में जब हलचल मच गई, जब प्रदेश से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा को टिटक न देकर अनुराग शर्मा को चुना. इस बार हिमाचल में बीजेपी द्वारा कोई भी कैंडिडेट नहीं उतारा गया है. जिससे यह चुनाव कांग्रेस के लिए काफी आसान हो गया हैं.

इस पर वरिष्ठ कांग्रेस आनंद शर्मा ने टिकट न मिलने पर अपना दर्द जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि वह निशब्द हैं और कभी-कभी हमें राजनीति में स्वाभिमान बचाने और सच बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है.

पार्टी और देश की लंबे समय तक की सेवा- आनंद शर्मा

आनंद शर्मा ने कहा कि मैंने लंबे समय तक पार्टी और देश की सेवा की है, लेकिन मौजूदा हालात ने उन्हें बहुत दुखी किया है. उन्होंने इशारा किया कि राजनीति में अपने बेबाक विचारों और आत्म-सम्मान की वजह से उन्हें इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है.
यह पूछे जाने पर कि क्या वह टिकट न मिलने से निराश लग रहे हैं, आनंद शर्मा ने जवाब दिया कि मुझे कुछ नहीं पता… मैं निशब्द हूं. जब ANI के एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या सेंट्रल लीडरशिप ऐसे फैसले इसलिए ले रही है क्योंकि कांग्रेस बैकफुट पर है, तो आनंद शर्मा ने कहा कि इस सवाल का जवाब सिर्फ सुप्रीम कमांड ही दे सकता है, जिसने यह फैसला किया है.

पॉलिटिक्स में सेल्फ-रिस्पेक्ट बहुत महंगी पड़ती – आनंद शर्मा

आनंद शर्मा ने कहा कि मैं इस पर कमेंट करने की हालत में नहीं हूं. हिमाचल प्रदेश में आनंद शर्मा के 50 साल के पॉलिटिकल करियर को लेकर इस डेवलपमेंट को आप कैसे देखते हैं? आनंद शर्मा ने कहा कि देखिए, मैं इसे निराशा नहीं कहूंगा, लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि पॉलिटिक्स में सेल्फ-रिस्पेक्ट बहुत महंगी चीज़ है. इसकी एक कीमत होती है, और सच बोलना गुनाह और श्राप माना जाता है. मैं इससे ज़्यादा कुछ नहीं कह सकता.

आनंद शर्मा ने आगे कहा कि दशकों तक हिमाचल प्रदेश और देश को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए गर्व की बात रही है. मैं हमेशा हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा रहूंगा. आनंद शर्मा को सच बोलने से कभी नहीं रोका जा सकता. मैं यह मामला हाईकमान के पास नहीं ले जाऊंगा. मैं उनसे इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करूंगा.

कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान

राजनीतिक हलकों में उनके इस बयान को कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान से जोड़ा जा रहा है. पार्टी लीडरशिप ने राज्यसभा चुनाव के लिए नया उम्मीदवार उतारा है, जिससे विवाद और चर्चा शुरू हो गई है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

ब्लू या ब्लैक नहीं, सिर्फ Red Light एरिया ही क्यों, आखिर इस नाम के पीछे क्या है इतिहास?

Red Light Area: 'रेड लाइट एरिया' नाम की उत्पत्ति को लेकर कई कहानियां हैं. लाल…

Last Updated: September 29, 2026 13:42:03 IST

क्रिकेट के बाद AI की पिच पर सचिन तेंदुलकर! OpenAI के साथ आए नजर, ChatGPT पर कही ये बात

Sachin Tendulkar OpenAI Partnership: सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के बाद अब टेक दुनिया में एंट्री लेने…

Last Updated: September 29, 2026 13:37:47 IST

50MP का शानदार कैमरा और दमदार बैटरी… 10 हजार से कम में आया बेहतरीन स्मार्टफोन्स, देखें फीचर्स

Ai+ Pulse 2 FE Smartphone: अगर आप कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन खरीदने का मन…

Last Updated: September 29, 2026 13:31:39 IST

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली वालों के लिए बुरी खबर! त्योहारों से पहले महंगी हो सकती है शराब, अक्टूबर से बदलेंगे रेट

Liquor Price Hike In Delhi: दिल्ली में नई आबकारी नीति अक्टूबर में लागू हो सकती…

Last Updated: September 29, 2026 13:19:40 IST