Live
Search
Home > राज्य > दिल्ली > Who is Vikram Salgaocar? करोड़ों की संपत्ति और अंबानी से रिश्ता, क्यों ट्रेंड कर रहा हैं वायरल शादी

Who is Vikram Salgaocar? करोड़ों की संपत्ति और अंबानी से रिश्ता, क्यों ट्रेंड कर रहा हैं वायरल शादी

कौन हैं विक्रम साल्गाओकर? मुकेश अंबानी से क्या रिश्ता है, जानें, विक्रम सालगांवकर की शिक्षा, करियर के बारे में सबकुछ

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 11, 2026 13:34:13 IST

Mobile Ads 1x1
कौन हैं विक्रम साल्गाओकर? देश के कॉरपोरेट और हाई-प्रोफाइल हलकों में इन दिनों विक्रम साल्गाओकर का नाम काफी चर्चा में चल रहा है. खासकर उनकी शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस वायरल वीडियो में राजनीतिक और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं. इसी में अंबानी परिवार विक्रम साल्गाओकर के विवाह समारोह में शामिल हुआ है. 
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट को विक्रम के समारोह में देखा जा सकता है. विक्रम की जल्द ही शादी होने वाली है. हालांकि शादी के बारे में कुछ खास रिपोर्ट अपडेट्स नहीं है, लेकिन कुछ वीडियोज और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)



आखिर कौन हैं विक्रम साल्गाओकर?

विक्रम साल्गाओकर का जन्म 25 अक्टूबर 1984 को मुंबई में हुआ. उनका पालन-पोषण गोवा में हुआ, जहां उनके माता-पिता दीप्ति और दत्तराज साल्गाओकर शादी के बाद बस गए थे. विक्रम सालगांवकर दिवंगत रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन अंबानी के सबसे बड़े पोते हैं. 
 
इस रिश्ते से वह मुकेश अंबानी के सबसे बड़े भतीजे हो जाते हैं, भारत के सबसे धनी व्यक्ति और धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे हैं. विक्रम धीरूभाई अंबानी की बेटी दीप्ति और उनके पति दत्तराज सालगांवकर के बेटे हैं. दत्तराज साल्गाओकर और मुकेश अंबानी दोनों बचपन के मित्र हैं और दोनों मुंबई की उषा किरण में पले-बढ़े हैं. जहां अंबानी परिवार 22वीं मंजिल पर और साल्गाओकर परिवार 14वीं मंजिल पर रहता है.

विक्रम सालगांवकर करियर

विक्रम साल्गाओकर ने मुंबई के जय हिंदी कॉलेज से जूनियर कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है. फिर इसके बाद उन्होंने अमेरिका के पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली. उन्होंने 2007 में न्यू जर्सी में मैककिन्से एंड कंपनी में एसोसिएट के रूप में अपना करियर शुरू किया. फिर 2010 से 2013 के बीच उन्होंने रिलायंस एंटरटेनमेंट में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत रहे. और 2018 से वे होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं.

MORE NEWS

Home > राज्य > दिल्ली > Who is Vikram Salgaocar? करोड़ों की संपत्ति और अंबानी से रिश्ता, क्यों ट्रेंड कर रहा हैं वायरल शादी

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: February 11, 2026 13:34:13 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS