<

UP Egg Expiry Date rule: अंडों की बिक्री पर योगी सरकार का बड़ा निर्णय, जानें क्या हैं नए नियम

योगी आदित्यनाथ सरकार ने अंडों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. नए सरकारी निर्देश के तहत, अब अंडों के कार्टन पर एक्सपायरी डेट (उपयोग की अंतिम तिथि) अनिवार्य रूप से अंकित करनी होगी.

Uttar Pradesh News: यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और मुर्गी के अंडे पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने अंडों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. 

नए सरकारी निर्देश के तहत, अब अंडों के कार्टन पर एक्सपायरी डेट (उपयोग की अंतिम तिथि) अनिवार्य रूप से अंकित करनी होगी. इससे दुकानदार ताजे अंडों के नाम पर ग्राहकों को धोखा नहीं दे पाएंगे. पशुपालन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के आदेश पर यह नियम पूरे उत्तर प्रदेश में लागू हो रहा है.

पुराने व एक्सपायरी अंडों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

योगी सरकार के इस कदम से दुकानदार अब खराब या पुराने अंडे ग्राहकों को ताजा बताकर नहीं बेच सकेंगे. यह नियम 1 अप्रैल 2026 से पूरे उत्तर प्रदेश में प्रभावी होगा; यानी 1 अप्रैल 2026 के बाद बिकने वाले सभी अंडों के कार्टन और प्रत्येक अंडे पर उत्पादन तिथि के साथ एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए. यह दायित्व उत्पादक कंपनी का होगा. दुकानदार को भी यह जिम्मेदारी निभानी होगी. नियम के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

अंडे की शेल्फ लाइफ: सामान्य तापमान पर मात्र 2 सप्ताह

विशेषज्ञों का मत है कि सामान्य तापमान पर अंडा सिर्फ 2 हफ्ते तक ही खाने लायक रहता है. यदि इन्हें ठंडी जगह पर स्टोर किया जाए, तो अधिकतम इसे 5 हफ्ते तक उपयोग किया जा सकता है. अक्सर शिकायत आती है कि दुकानदार अंडों को उचित ठंडक में नहीं रखते, जिससे ये जल्दी खराब हो जाते हैं. बासी या एक्सपायरी अंडों का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है और इनकी पोषण क्षमता भी नष्ट हो जाती है.

नियम उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

सरकार के नए आदेशानुसार अंडों पर एक्सपायरी डेट न होने पर उनकी जब्ती होगी. यदि बार-बार दोहराव होता है, तो दुकानदार या व्यापारी पर जुर्माना व कानूनी एक्शन लिया जाएगा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST

लाड़ली बहना की 41वीं किस्त कब आएगी? अक्टूबर में 1500 रुपये को लेकर आया नया अपडेट, जानें संभावित तारीख

Ladli Behna Yojana 2026: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त का 1.25 करोड़…

Last Updated: October 6, 2026 19:12:39 IST

नोएडा में होने जा रहा है वॉलीबॉल चैंपियंस लीग का भव्य आगाज़, ग्रैंड ओपनिंग में शामिल होंगे सोनू सूद

10 फ्रेंचाइज़ी, रोमांचक मुकाबले और सितारों से सजी शाम के साथ 6 अक्टूबर से शुरू…

Last Updated: October 6, 2026 19:07:21 IST

Greater Noida Bus Fire: फिर आग का गोला बनी स्लीपर बस, समय रहते यात्रियों को उतारा गया, 15 दिन में तीसरी घटना

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही…

Last Updated: October 6, 2026 18:53:11 IST