Live TV
Search
Home > क्राइम > Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime: चाची की बहन से प्यार करता था युवक, प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया, फिर 3 लोगों ने किया प्रेमी का ये हाल

Gujarat Crime News in Hindi: गुजरात के मेहसाणा में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक अपनी चाची की बहन से प्यार करता था. इसकी जानकारी जब उसके पति को हुई तो विवाद बढ़ गया. इसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाया.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 10, 2026 22:37:15 IST

Mobile Ads 1x1

Gujarat Crime News: गुजरात में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. राज्य के मेहसाणा जिले के कडी क्षेत्र में युवक की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के पति और जेठ को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है. जानकारी के मुताबिक मृतक सनी का अपने चाचा की साली यानी चाची की बहन प्रिया से प्रेम संबंध था.

वहीं प्रिया की शादी रमेश नाम के व्यक्ति से हुई थी. जब इस संबंध की जानकारी प्रिया के पति रमेश और उसके परिवार को लगी तो दोनों परिवारों के बीच तनाव और विवाद बढ़ गया. सनी अक्सर प्रिया के परिवार से फोन पर बात करता था, जिससे विवाद और गहरा हो गया.

रमेश ने अपनी पत्नी प्रिया को दी ये धमकी

पुलिस जांच में सामने आया कि 1 अप्रैल को रमेश, उसका भाई जयंती और भतीजा सुनील ने मिलकर सनी की हत्या की साजिश रची. इस दौरान रमेश ने अपनी पत्नी प्रिया को धमकी दी कि अगर वह सनी को थोल तालाब पर नहीं बुलाएगी तो उसे घर से निकाल देगा और मारपीट करेगा.

पुलिस के मुताबिक डर के कारण प्रिया ने सनी को फोन और वीडियो कॉल करके मिलने के लिए बुलाया. दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच सनी थोल तालाब पहुंचा. वहां पहले प्रिया उससे मिली और दोनों बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान एक पिकअप ट्रक में रमेश, जयंती और सुनील वहां पहुंचे और उन्होंने सनी को सबके सामने पकड़ लिया और जबरदस्ती पिकअप में डाल दिया.

सुनसान खेत में रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने सनी को ट्रक में ही लकड़ी के डंडों से पीटना शुरू कर दिया. रमेश ट्रक को एक सुनसान खेत में ले गया, जहां तीनों ने सनी को रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा. गंभीर चोटों के कारण सनी की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपियों ने शव को वाहन में डालकर सौराष्ट्र नर्मदा नहर में फेंक दिया.

रमेश और जयंती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिस पिकअप वाहन में सनी का अपहरण और हत्या की गई थी, उसे भी परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर धोकर धोकर साफ कर दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे. पुलिस ने जांच के बाद रमेश और जयंती को गिरफ्तार कर लिया है. तीसरा आरोपी सुनील अभी फरार है. फिलहाल पुलिस को उसकी तलाश है और जांच जारी है.

MORE NEWS