<
Categories: हरियाणा

हरियाणा के इस जिले में एक साहसिक वारदात ने इलाके में फैला दी सनसनी, 12 साल की बच्ची की भूमिका भी आई निभाई सामने, विरोध करने वालों से मारपीट

जनकपुरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक साहसिक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। घर के बाहर खड़ी 18 वर्षीय युवती को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। परिजनों का आरोप है कि इस अपहरण में एक 12 साल की लड़की ने भी भूमिका निभाई, जो किराए पर कमरा देखने के बहाने घर आई थी।

इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : जनकपुरी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक साहसिक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। घर के बाहर खड़ी 18 वर्षीय युवती को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े किडनैप कर लिया। परिजनों का आरोप है कि इस अपहरण में एक 12 साल की लड़की ने भी भूमिका निभाई, जो किराए पर कमरा देखने के बहाने घर आई थी।

घटना कैसे हुई

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे जनकपुरी की गौशाला रोड पर एक काले रंग की कार आकर गली में खड़ी हुई। कार में तीन युवक सवार थे। इनमें से एक चालक सीट पर ही बैठा रहा, जबकि बाकी दो युवक उतरकर सीधे घर के बाहर खड़ी युवती की ओर बढ़े। उसी समय घर आई 12 वर्षीय लड़की, युवती को बाहर लेकर आई थी।

आरोपियों ने पहले युवती को थप्पड़ मारे और गला दबाते हुए जबरदस्ती कार की ओर खींचा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने उनसे भी हाथापाई की। एक व्यक्ति को चोट भी आई। इसके बाद आरोपी युवती को कार में डालकर फरार हो गए।

Karnal News 7

परिजनों में दहशत

पीड़ित की मां रजनी ने बताया कि उनके घर पर एक लड़की किराए पर कैमरा देखने के लिए आई थी और उसने अपनी बेटी को उसके साथ कैमरा देखने के लिए नीचे भेजा था और तभी थोड़ी देर बाद पता चलता है कि कुछ लड़के उनको गाड़ी में किडनैप करके ले गए हैं। जो कमरा किराए पर लेने के लिए लड़की आई थी उसके बारे में वह नहीं जानते हैं किस मकसद से वह आई थी इसके बारे में भी नहीं पता है लेकिन एक लड़की आई थी जिसके साथ उसकी बेटी उसको कमरा दिखाने के लिए नीचे गई थी और वहीं से लड़कों के द्वारा उसको किडनैप किया गया है।

उसकी बेटी 12वीं पास करके घर पर ही रह रही थी

लड़की के पिता नरसिंह ने बताया कि वह अपने काम पर गया हुआ था तो पीछे से यह घटना घट गई। उसकी बेटी 12वीं पास करके घर पर ही रह रही थी और कुछ समय बाद उसकी शादी होने वाली थी उसके पास तीन बच्चे हैं जिनमें से वह दूसरे नंबर की बेटी थी। इस हादसे से परिवार में डर का माहौल बना हुआ है और सभी घबराए हुए हैं कि कभी बेटी के साथ कुछ अनहोनी ना हो जाए।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना 20 मिनट बाद पुलिस तक पहुंची। डीएसपी राजीव ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगा दी गई हैं। एक आरोपी की पहचान आशु के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस अपहरण में दो से तीन युवक और एक नाबालिग लड़की शामिल है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST