India News (इंडिया न्यूज), 21st World Police And Fire Games 2025 : जिले के दो खिलाड़ियों ने अमेरिका में तीन मेडल जीते है, जिसके बाद आज गांव पहुंचे…
India News (इंडिया न्यूज), 21st World Police And Fire Games 2025 : जिले के दो खिलाड़ियों ने अमेरिका में तीन मेडल जीते है, जिसके बाद आज गांव पहुंचे पर उनका स्वागत हुआ। अमेरिका के बर्मिंघम अलाबामा में 27 जून से 6 जुलाई तक हुए 21 वें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के कराटे में आईटीबीपी पंचकुला में कार्यरत नौल्था की नीतू जागलान ने एकाकी व संयुक्त टीम में डबल गोल्ड मेडल व दलजीत जागलान ने आर्म्स रेसलिंग में सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा देश का नाम रोशन किया है। दलजीत हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। 21st World Police And Fire Games 2025
ग्रामीणों ने दोनों का डाहर टोल पर स्वागत किया व दोनों को रोड शो निकालते हुए नौल्था पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने बाबा लाठे वाले मंदिर में शीश झुका कर महंत नरेश पूरी महाराज से आशीर्वाद लिया। नीतू का कराटे में यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक नहीं है। उन्होंने 2019 में चीन में गोल्ड और नीदरलैंड में सिल्वर मेडल जीता था। दोनों खिलाड़ियों का गांव में भव्य स्वागत किया गया। टोल प्लाजा से खुली जीप में गांव तक उनका जुलूस निकाला गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने नीतू जागलान के कोच आर मारी मुत्तु, दलजीत जागलान के कोच विनोद कुमार को भी सम्मानित किया। इस मौके पर चौबीसी प्रधान तेजवीर जागलान, आईटीबीपी से कमांडेंट प्रदीप कुमार, एसआई मंजीत कपूर, सरपंच बलराज जागलान, सरपंच प्रतिनिधि नीरज कौशिक, समरजीत जागलान, सुखबीर जागलान, जिला पार्षद प्रतिनिधि हरेंद्र चौहान, मास्टर ईश्वर जागलान व बलबीर जागलान शामिल रहे। 21st World Police And Fire Games 2025
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…
Petrol Diesel Price Today 20 October 2026: 20 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में…
Delhi NCR Weather Today 20 Oct 2026: दिल्ली-NCR में दशहरा पर मौसम साफ रहने की…
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: रजनीकांत की Jailer 2 ने पांचवें दिन ₹42.35…
Bhopal kidnapping case: भोपाल के एयरोसिटी में दो लाख रुपये के विवाद के बाद दो…