Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > करनाल नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : 29 जुलाई को 10 दुकानों पर लगेगा ताला, 22 लाख से अधिक बकाया

करनाल नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : 29 जुलाई को 10 दुकानों पर लगेगा ताला, 22 लाख से अधिक बकाया

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर निगम की दुकानों का किराया न चुकाने वाले किरायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। निगम की प्रवर्तन टीम ने टॉप 10 बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। यदि यह किराया 29 जुलाई तक जमा नहीं होता, तो संबंधित दुकानों को सील कर निगम अपने कब्जे में ले लेगा।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: July 24, 2025 16:16:23 IST

Mobile Ads 1x1

प्रवीण वालिया, करनाल India News (इंडिया न्यूज), Karnal Municipal Corporation : नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर निगम की दुकानों का किराया न चुकाने वाले किरायेदारों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। निगम की प्रवर्तन टीम ने टॉप 10 बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है। यदि यह किराया 29 जुलाई तक जमा नहीं होता, तो संबंधित दुकानों को सील कर निगम अपने कब्जे में ले लेगा।

22 लाख से ज्यादा का बकाया, अब होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इन दुकानों पर कुल ₹22,01,023 रुपये का बकाया है, जिसमें ब्याज की राशि भी शामिल है। किराएदारों को गत सप्ताह ही अंतिम नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने नोटिस की पालना नहीं की। अब हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 के तहत इन पर कार्रवाई की जाएगी और दुकानें सील की जाएंगी।

सील की जाने वाली दुकानों की सूची

क्र.सं.    दुकान नम्बर व मार्केट का नाम    किराएदार का नाम    बकाया राशि (₹)

  • 1.    दुकान न. 14, हरदेव सिंह मार्केट            आनंद स्वरूप              2,61,784
  • 2.    दुकान न. 24, हरदेव सिंह मार्केट             सुभाष चंद                1,15,454
  • 3.    दुकान न. 19, हरदेव सिंह मार्केट             जसवंत राय              1,03,739
  • 4.    दुकान न. 20, हरदेव सिंह मार्केट             जयवंत राय               1,09,398
  • 5.    दुकान न. 21, हरदेव सिंह मार्केट             अरुण शर्मा               1,02,924
  • 6.    दुकान न. 8, बांसो गेट                            लवकेश कुमार           61,449
  • 7.    दुकान न. 2, बांसो गेट                            सुशील कुमार            1,61,419
  • 8.    दुकान न. 6, बांसो गेट                            आनंद स्वरूप            1,13,866
  • 9.    दुकान न. 5, गांव कम्बोपुरा                      कृष्ण कुमार              3,33,945
  • 10.  दुकान न. 6, गांव कम्बोपुरा                      अमरदीप                  82,980

नगर निगम ने दी चेतावनी : किराया समय पर जमा करें, नहीं तो सीलिंग तय

नगर आयुक्त ने बताया कि इस वित्त वर्ष में अब तक नगर निगम के खजाने में लगभग ₹45 लाख किराए के रूप में जमा हो चुके हैं, जिसमें बकाया और चालू किराया दोनों शामिल हैं। उन्होंने सभी किराएदारों से अपील की है कि वे समय पर किराया जमा कर दुकाभीन बचाएं। अन्यथा नगर निगम मजबूरन सख्त कार्रवाई करेगा।

MORE NEWS