Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया फैसला : खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में 7 सितंबर तक अवकाश घोषित, 7-8 तारीख को मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना

चंडीगढ़ प्रशासन ने लिया फैसला : खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ के सभी स्कूलों में 7 सितंबर तक अवकाश घोषित, 7-8 तारीख को मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना

भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 7 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इससे पहले 2 और 3 सितम्बर को भी सभी स्कूलों में छुट्टी की गई थी। बारिश में बच्चों को स्कूलों में छोड़ने जाते हुए अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: September 3, 2025 17:58:47 IST

India News (इंडिया न्यूज), Chandigarh Administration Declared School Holiday : भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से 7 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। इससे पहले 2 और 3 सितम्बर को भी सभी स्कूलों में छुट्टी की गई थी। बारिश में बच्चों को स्कूलों में छोड़ने जाते हुए अभिभावकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन चंडीगढ़ प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

परीक्षाएं शनिवार 6 सितंबर को आयोजित की जाएंगी

उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट है। इसे देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। वहीं पीयू प्रशासन ने छात्र परिषद के चुनावों के कारण 3 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। अब यह परीक्षाएं शनिवार 6 सितंबर को आयोजित की जाएंगी।

7-8 तारीख के आसपास मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा, “नवीनतम विश्लेषण से संकेत मिलता है कि पंजाब में अब मानसून में कमी आएगी। संगरूर और अन्य क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में हरियाणा कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, करनाल और कैथल जैसे जिलों में अति भारी बारिश दर्ज़ की गई है। आज उत्तर और दक्षिण हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि यहां भी कल से बारिश में कमी आने की संभावना है। 7-8 तारीख के आसपास मानसून के फिर से सक्रिय होने की उम्मीद है, हालाँकि इसकी तीव्रता बहुत ज्यादा नहीं होगी।”

MORE NEWS