Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > BJP office Bomb Blast: चंडीगढ़ दहला! BJP दफ्तर के बाहर जोरदार बम धमाका, पूरे शहर में मचा हड़कंप

BJP office Bomb Blast: चंडीगढ़ दहला! BJP दफ्तर के बाहर जोरदार बम धमाका, पूरे शहर में मचा हड़कंप

Chandigarh Bomb Blast: BJP दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका, गूंज से थर्राया सेक्टर 37. पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच में जुटीं, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी.

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-04-01 18:22:26

Mobile Ads 1x1

Chandigarh Bomb Blast: चंडीगढ़ में एक बम धमाका हुआ है. बुधवार दोपहर को हुए इस धमाके के बाद सेक्टर 37 स्थित BJP कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी मच गई. खबरों के मुताबिक धमाके की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, और जांच शुरू कर दी गई है. घटना के बाद इलाके में फिलहाल दहशत का माहौल है. पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है. इस बीच आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

स्कूटी में हुआ ब्लास्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम करीब 5 बजे सेक्टर-37 में स्थित पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटर में ज़ोरदार धमाका हुआ. गनीमत रही कि इस धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ. चंडीगढ़ के SSP और IG पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुँच गए हैं. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह स्कूटर किसका था. BJP दफ़्तर के अंदर किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इस बीच फ़ायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया. फ़ॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और अभी सैंपल इकट्ठा कर रही है. इस घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

BJP नेता ने क्या कहा?

पंजाब BJP नेता विनीत जोशी ने इस धमाके को लेकर एक बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि BJP दफ़्तर के बाहर इस तरह का धमाका होना बेहद चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर एक बहुत ज़ोरदार आवाज सुनाई दी, जो किसी धमाके जैसी लग रही थी. धमाके की वजह से पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के साथ-साथ उस समय वहाँ से गुजर रही गाड़ियों को भी नुकसान पहुँचा है. 

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बढ़ेंगी जमीन की कीमतें, 75 फीसदी तक बढ़ सकते हैं रेट, कहां बढ़ेंगी सबसे ज्यादा कीमत?

IDFC First Bank में करोड़ों का घोटाला, बैंक मैनेजर ने ही बनाई फर्जी FD रसीदें, दो लोग गिरफ्तार

Tags:

MORE NEWS