Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > सीएम सैनी ने की समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश, जन शिकायत चाहे वह छोटी हो या बड़ी उसको पूरी गंभीरता से लिया जाए

सीएम सैनी ने की समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश, जन शिकायत चाहे वह छोटी हो या बड़ी उसको पूरी गंभीरता से लिया जाए

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत चाहे वह छोटी हो या बड़ी उसको पूरी गंभीरता से लिया जाए और उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 8, 2025 18:34:50 IST

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत चाहे वह छोटी हो या बड़ी उसको पूरी गंभीरता से लिया जाए और उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो।

पुराने मामलों के निपटारे को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए

बैठक में मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में लंबित शिकायतों की अधिक संख्या पर कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित उपायुक्तों को विशेष रूप से पुराने मामलों के निपटारे को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य एकल मंच पर बहुविभागीय समन्वय के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। 

संबंधित अधिकारी को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा

यदि किसी व्यक्ति को एक ही विषय पर बार-बार शिविर में आना पड़े, तो संबंधित अधिकारी को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को यह भी निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहें कि वे प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्य करते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और उनका कार्य एक ही बार में पूरा हो सके।

MORE NEWS

Home > राज्य > हरियाणा > सीएम सैनी ने की समाधान शिविरों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त आदेश, जन शिकायत चाहे वह छोटी हो या बड़ी उसको पूरी गंभीरता से लिया जाए

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 8, 2025 18:34:50 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS