Abusive Woman Viral Video: आपने आज तक रात के अंधेरे में सड़कें नापते लड़के जरूर देखे होंगे. नशे में धुत, गंदी गालियों की बौछार करते. लेकिन कभी एक महिला को सेम कंडीशन में इमेजिन नहीं किया होगा. अब ये भी आम हो गया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोगों की काफी खराब प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
ये वीडियो हरियाणा के हिसाब की बताई जा रही है, जिसमें एक महिला सड़क के बीच कार को पार्क कर देती हैं. महिला नशे में झूमती का से बाहर आती हैं और वहां खड़े लोगों को अपशब्द हने लगती हैं.
20 मिनट तक ट्रैफिक जाम
इस वीडियो के प्रत्यक्षर्शियों का कहना है कि महिला नशे में बुरी तरह धुत थीं और टोकने वालों को बुरी तरह से डांट रही थीं. 20 मिनट के अंदर पुलिस ने मौके पर आकर मामले को संभाला. इस दौरान महिला अपने बचाव में पुलिस को सफाई पेश करती रही.
वीडियो में दिख रही महिला का दावा है कि वो आराम से कार ड्राइव करके घर जा रही थी, जबकि दूसरी कार के ड्राइवर उसके साथ बत्तमीजी कर रहे थे. इस बीच पुलिस ने सड़क के बीच से कार हटाने को बोला तो उसने साफ मना कर दिया.
यह मोहतरमा नशे में पूरी तरह धुत्त है।
हालात ऐसे हैं कि सड़क के बीचों-बीच अपनी गाड़ी लगा दी
और जब लोगों ने टोका तो उन्होंने अश्लील गालियां देना शुरू कर दिया।
पूरा वीडियो जरूर देखिए 👇 pic.twitter.com/rGZC4neV3c
— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ🇮🇳 (@Rudhrayadav001) April 12, 2026
पुलिस ने संभाला मामला
करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने मामला संभाला और महिला को समझा बुझाकर रोड़ के बीच से करा हटवाई. इस बीच महिला खुद को नर्सिंग ऑफिसर बता रही थी.
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि लोगों ने महिला को बार-बार कार हटाने को कहा. महिला काफी अच्छे घर से लग रही थीं, लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी. महिला ने जिस कार को सड़क के बीच छोड़ा वो राजस्थान नंबर की कार थी.
वीडियो में महिला बार-बार कहती दिख रही है कि वो किसी से नहीं डरती, जबकि सामने खड़े लोग उससे बार-बार कार हटाने को कह रहे हैं. इस बीच भीड़ में मौजूद एक शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो डालने के बाद यूजर ने री-ट्वीट भी किया और कहा कि आज ये लोगों को अपशब्द कह रही हैं, लेकिन कल ये ही लोगों से माफी भी मांगेंगी.