<
Categories: हरियाणा

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का बड़ा दावा, बोले – शिक्षा में आया बड़ा बदलाव – सरकारी स्कूलों के नतीजे सुधरे

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जन सुनवाई में आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के लिए सप्ताह दर सप्ताह विभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। मंत्री ढांडा ने कहा कि सरकार का मकसद जनता को राहत देना और शासन-प्रशासन को जनता की पहुंच तक लाना है। लोगों की समस्याएं हमारी जिम्मेदारी हैं और जनता को यह भरोसा होना चाहिए कि उनका मुद्दा अनसुना नहीं जाएगा।

India News (इंडिया न्यूज), Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जन सुनवाई में आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के लिए सप्ताह दर सप्ताह विभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। मंत्री ढांडा ने कहा कि सरकार का मकसद जनता को राहत देना और शासन-प्रशासन को जनता की पहुंच तक लाना है। लोगों की समस्याएं हमारी जिम्मेदारी हैं और जनता को यह भरोसा होना चाहिए कि उनका मुद्दा अनसुना नहीं जाएगा।

  • जन समस्याओं का मौके पर समाधान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा बढ़ रहा आगे
  • शिक्षा मंत्री ने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विभिन्न वर्ग के लोगों की समस्याएं को सुना और मौके पर किया निदान

अब सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर हुआ

मीडिया से बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। सरकारी स्कूलों में अब आधारभूत ढांचे, अध्यापकों की उपलब्धता और स्मार्ट क्लासेज जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते विद्यार्थियों के परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि पहले सरकारी स्कूलों में नतीजे कमजोर होने की वजह से लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की ओर भेजने को मजबूर होते थे। लेकिन अब सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर हुआ है कि कई स्थानों पर विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं।

वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं

मंत्री ढांडा ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं ताकि बच्चों को बेहतर और किफायती शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। जन सुनवाई के दौरान शिक्षा मंत्री ने बिजली, पानी, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना। अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसी कड़ी में कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, बिजली विभाग के एसडीओ नरेंद्र जागलान, प्रदीप गुलिया सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिकायत दर्ज कराने वाले लोग मौजूद रहे।

Recent Posts

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST

Bulandshahr News: रील के लिए कुछ भी! चलती बोलेरो पर लड़कियों ने जान जोखिम में डाल बनाई रील, Video Viral होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…

Last Updated: October 7, 2026 18:28:28 IST

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 18:18:26 IST