Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > आठ साल के अर्पित सिंगरोहा का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज, जानें आखिर क्या कमाल किया है इस बच्चे ने

आठ साल के अर्पित सिंगरोहा का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ में दर्ज, जानें आखिर क्या कमाल किया है इस बच्चे ने

पानीपत के आठ मरला कॉलोनी के रहने वाले 8 साल के अर्पित सिंगरोहा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। अर्पित ने वॉल सीट पोजीशन में जांघों पर 10 किलोग्राम के जिम डिस्क का वजन 1 मिनट 12 सेकेंड तक रखकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: 2025-08-04 17:55:50

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), Arpit Singroha Panipat : पानीपत के आठ मरला कॉलोनी के रहने वाले 8 साल के अर्पित सिंगरोहा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। अर्पित ने वॉल सीट पोजीशन में जांघों पर 10 किलोग्राम के जिम डिस्क का वजन 1 मिनट 12 सेकेंड तक रखकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

  • 1.12 मिनट जांघों पर 10 किलो वजन रखकर बनाया रिकॉर्ड

जैवलिन थ्रो का अभ्यास करता है अर्पित 

वॉल सीट पोजीशन में बच्चे द्वारा संतुलित किया गया, यह अधिकतम वजन है। इसको लेकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से उन्हें ई-मेल जारी कर बधाई दी गई है। पिता अरुण सिंगरोहा ने बताया कि वह जैवलिन थ्रो का अभ्यास करते हैं। 23 जुलाई को उसने बेटे की वीडियो रिकॉर्ड कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड को भेजी थी। अर्पित सेंट मैरी स्कूल में थर्ड क्लास का विद्यार्थी है। 

MORE NEWS