Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा, बोले – कानून व्यवस्था की स्थिति ‘लचर’ हो गई, 2005 से पहले भी यही हाल था

कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा, बोले – कानून व्यवस्था की स्थिति ‘लचर’ हो गई, 2005 से पहले भी यही हाल था

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चौटाला परिवार को मिली धमकी पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिलकुल लचर हो गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर व्यक्ति होने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: 2025-07-18 21:37:15

India News (इंडिया न्यूज), Bhupinder Singh Hooda : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कानून व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने चौटाला परिवार को मिली धमकी पर हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बिलकुल लचर हो गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हर व्यक्ति होने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

सरेआम मर्डर की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा

प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं रह गई। उनका कहना है कि सामाजिक सूचकांक (सोशल इंडेक्स) इस बात का प्रमाण है। 
हुड्डा ने कहा प्रदेश में सरेआम मर्डर की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। आज जींद जिले में सरपंच को गोली मारी गई है और नेताओं को, व्यापारियों को, आम लोगों को धमकियां मिल रही हैं। रोहतक में भी इसी तरह की धमकियां दी जा रही हैं।

हत्या, रेप, चोरी और महिला सुरक्षा के मामले बढ़ गए

हुड्डा ने कहा कि जहां हरियाणा कभी अपनी हरियाली के लिए जाना जाता था, आज वह गुंडों और गैंगस्टरों के लिए जाना जा रहा है। हुड्डा ने कहा कि यही हालात 2005 से पहले भी थे। लेकिन 2005 में कांग्रेस की सरकार आने के बाद उस समय कांग्रेस सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज फिर से हत्या, रेप, चोरी और महिला सुरक्षा के मामले बढ़ गए हैं। शराब के ठेकों की नीलामी में लोग धमकियों के दर से हिस्सा नहीं ले रहे हैं। 

MORE NEWS