436
India News (इंडिया न्यूज), Palwal News : हरियाणा के पलवल जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से पलवल बागपुर सड़क मार्ग बीच से टूट गया है। लोगों का आवागमन बंद हो गया और अब यह यमुना नदी का पानी यमुना नदी के साथ सटे दर्जनभर गांवों में घुस चुका है। सड़कें टूटने की वजह से यमुना नदी के दूसरी तरफ बसे 14 गांवों का जिला पलवल फरीदाबाद से संपर्क टूट गया है।
You Might Be Interested In
प्रशासन की तरफ से किसानों को कोई सुविधा नहीं दी गई
यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से किसानों की सब्जी और कपास, बाजरे के साथ-साथ पशु चारा नष्ट हो चुका है। गांव के लोगों का कहना है कि अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से किसानों को कोई सुविधा नहीं दी गई है और आज वह रोड पर आ चुके हैं क्योंकि वह फसल पर ही निर्भर रहते हैं और वह भी अबकी बार नष्ट हो चुकी है और उनका कई गांवों से संपर्क टूट चुका है।
You Might Be Interested In
You Might Be Interested In