सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मानसूत्र को देखकर साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार संसद को चलाने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। विपक्ष ज्वलंत जनहित के मुद्दों पर चर्चा चाहता ऐसे में सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह संसद में इन विषयों पर ईमानदारी पूर्वक संवाद सुनिश्चित करे।
India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि मानसूत्र को देखकर साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार संसद को चलाने के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। विपक्ष ज्वलंत जनहित के मुद्दों पर चर्चा चाहता ऐसे में सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह संसद में इन विषयों पर ईमानदारी पूर्वक संवाद सुनिश्चित करे।
मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि विपक्ष हमेशा से ज्वलंत जनहित के मुद्दों पर चर्चा चाहता रहा है चाहे वह महंगाई हो, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं हों या महिला सुरक्षा जैसे गंभीर प्रश्न हो। यह सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह संसद में इन विषयों पर ईमानदारी पूर्वक संवाद सुनिश्चित करे। लेकिन दुर्भाग्य से, भाजपा सरकार लगातार अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हट रही है और लोकतांत्रिक परंपराओं को कमज़ोर करने का काम कर रही है।
कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संसद को सिर्फ एक औपचारिकता समझती है और असहमति की हर आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। सांसद कुमारी सैलजा कहा कि कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष जनता की आवाज को संसद में उठाने के लिए प्रतिबद्ध है, और वह सरकार के इस गैर-जवाबदेह रवैये के खिलाफ संघर्ष करता रहेगा। कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद ही सबसे बड़ा साधन होता है, और जब सत्ता पक्ष संवाद से भागेगा, तो जनाक्रोश और असंतोष और अधिक बढ़ेगा। यह देश के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।
Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन…
IAS Anurag Yadav: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कल बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग…
Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…
Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…
KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…