Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > फतेहाबाद में लगातार हो रही तेज बरसात से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने किया 3 दिन का अवकाश घोषित

फतेहाबाद में लगातार हो रही तेज बरसात से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित, बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने किया 3 दिन का अवकाश घोषित

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में लगातार हो रही तेज बरसात से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। खासतौर पर टोहाना, भुना और जाखल क्षेत्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया है। बता दें कि यह अवकाश 3 से 5 सितंबर तक रहेगा।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: 2025-09-02 22:30:52

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), Fatehabad Administration Declared A 3-day Holiday : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में लगातार हो रही तेज बरसात से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। खासतौर पर टोहाना, भुना और जाखल क्षेत्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया है। बता दें कि यह अवकाश 3 से 5 सितंबर तक रहेगा।

Fatehabadnews

मौसम सामान्य होते ही स्कूल दोबारा खोले जाएंगे

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि अवकाश अवधि के दौरान किसी भी स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। विभाग ने कहा कि मौसम सामान्य होते ही स्कूल दोबारा खोले जाएंगे। वहीं जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम में बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट और निर्देशों पर नजर बनाए रखें और सजग रहें। 

MORE NEWS