Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > सांसद कुमारी सैलजा ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- मताधिकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा, संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहें

सांसद कुमारी सैलजा ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- मताधिकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा, संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहें

सांसद कुमारी सैलजा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कि मताधिकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। इस मौके पर हम सभी को प्रण ले भाईचारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहे।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 15, 2025 17:31:50 IST

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), MP Kumari Selja : सांसद कुमारी सैलजा ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कि मताधिकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। इस मौके पर हम सभी को प्रण ले भाईचारा, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहे। 

असंख्य वीर और वीरांगनाओं ने कुर्बानियां दी और प्राण न्यौछावर किए

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि आज हम अपने देश की आजादी की वर्षगांठ मना रहे है, ये आजादी हमें किसी ने उपहार में नहीं दी, इसके लिए असंख्य वीर और वीरांगनाओं ने कुर्बानियां दी और प्राण न्यौछावर किए। ये केवल विदेशी हुकूूमत से मुक्ति नहीं बल्कि एक संकल्प था कि भारत के हर नागरिक को समान अधिकार मिले और वह संविधान के अनुसार मिले अधिकारों का बिना किसी डर के प्रयोग करेगा।

संविधान की रक्षा के लिए हम एकजुट रहें

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि मताधिकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा है पर दुख होता है कि वोट चोरी कर इस पर प्रहार किया जा रहा है। वोट चोरी हमारे लोकतंत्र, हमारे संविधान और हमारे शहीदों की कुर्बानियों के साथ विश्वासघात है। कुमारी सैलजा ने कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हमारी इस लड़ाई को मजबूती से लड़ रहे हैं ताकि हम सुरक्षित रहे और हमारे एक-एक वोट का सम्मान सुरक्षित रहे। इस मौके पर आज हम सभी प्रण ले कि भाईचारा, लोकतांत्रिक मूल्य और संविधान की रक्षा के लिए हम एकजुट रहें।

MORE NEWS

Home > राज्य > हरियाणा > सांसद कुमारी सैलजा ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, कहा- मताधिकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा, संविधान की रक्षा के लिए एकजुट रहें

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 15, 2025 17:31:50 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS