Live
Search
Home > राज्य > हरियाणा > इनसो के स्थापना दिवस पर ‘राजनीति में महिलाओं की भूमिका’ पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंची नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला को दिया इस खास बात का श्रेय

इनसो के स्थापना दिवस पर ‘राजनीति में महिलाओं की भूमिका’ पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंची नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला को दिया इस खास बात का श्रेय

पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला इनसो के स्थापना दिवस पर सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत पानीपत में राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंची। कार्यक्रम में महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लेकर नैना सिंह चौटाला का भव्य स्वागत किया और जोरदार समर्थन व्यक्त किया।

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 5, 2025 20:59:26 IST

Mobile Ads 1x1

India News (इंडिया न्यूज), Naina Chautala : पूर्व विधायक नैना सिंह चौटाला इनसो के स्थापना दिवस पर सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के तहत पानीपत में राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंची। कार्यक्रम में महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लेकर नैना सिंह चौटाला का भव्य स्वागत किया और जोरदार समर्थन व्यक्त किया।

दुष्यंत चौटाला द्वारा अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नैना सिंह चौटाला ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। इनमें पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण, राशन डिपो में 33% आरक्षण और छात्राओं को 50 किलोमीटर के दायरे में परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई हैं। 

इस मौके पर देवेंद्र कादियान, रामनिवास पटवारी, गीता पलड़ी, सुरेश आटा, कृष्ण चंदौली, कप्तान जागलान, अजय बिंझौल,मन्नू मान, विकी डाडोला, पप्पू त्यागी और महिला विंग से मीनाक्षी चावला, सरिता मोर, सुदेश नौल्था, सुशीला त्यागी मौजूद रहे।

MORE NEWS

Home > राज्य > हरियाणा > इनसो के स्थापना दिवस पर ‘राजनीति में महिलाओं की भूमिका’ पर आयोजित संगोष्ठी में पहुंची नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला को दिया इस खास बात का श्रेय

Written By: Anurekha Lambra
Last Updated: August 5, 2025 20:59:26 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS