<
Categories: हरियाणा

पानीपत प्रशासन की अपील : सभी धैर्य बनाए रखें, आपातकाल से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला प्रशासन के साथ साझा करें, जानें कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

भारी बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर चल रही है, जिला पानीपत में यमुना से सटे क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं कि बारिश के पानी से कोई जान माल का नुकसान ना हो। इसी को लेकर प्रशासन को सूचना मिली कि मंगलवार सुबह 7 बजे पत्थर गढ़ के पास तटबंध लीक हो गया है। जिसको लेकर डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी और उनकी टीम को तुरंत मौके पर भेजा और ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत पानी पर काबू पा लिया।

India News (इंडिया न्यूज), Panipat Administration Appeal : भारी बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर चल रही है, जिला पानीपत में यमुना से सटे क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं कि बारिश के पानी से कोई जान माल का नुकसान ना हो। इसी को लेकर प्रशासन को सूचना मिली कि मंगलवार सुबह 7 बजे पत्थर गढ़ के पास तटबंध लीक हो गया है। जिसको लेकर डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी और उनकी टीम को तुरंत मौके पर भेजा और ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत पानी पर काबू पा लिया।

डीसी व एसपी 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए

इसी के चलते यमुना से लगते गढी बेशक, नवादा आर, नवादा पार,नगला,पत्थर गढ़ व जलालपुर सहित करीब 8 गांव की फसल और रिहायशी क्षेत्र को डूबने से बचा लिया गया। अब इन गांवों को यमुना के पानी से कोई दिक्कत नहीं है, बता दे गत दोनों ताजेवाला से करीब 3 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, मंगलवार की रात को पानी जिले के क्षेत्र से गुजरना था, पानी की गुजरने कि दहशत आम और खास सभी को थी। डीसी व एसपी 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए है, परन्तु अब पानी धीरे धीरे कम हो रहा है ग्रामीणों ने भी पानी के कम होने से सुकून की सांस ली है।

किसी को घबराने की जरूरत नही है सभी सजग रहें

डीसी डॉक्टर वीरेद्र कुमार दहिया ने यमुना के आस पास लगते गांव के लोगों से अपील की है कि बरसात का मौसम है, पानी पीछे से आ रहा है किसी को घबराने की जरूरत नही है सभी सजग रहें। प्रशासन हर समय स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ऐसी स्थिति में सभी प्रशासन का सहयोग करें। जिले में अभी तक बरसाती पानी से कोई ज्यादा नुकसान नहीं है, सभी धैर्य बनाए रखें। आपातकाल से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला प्रशासन के साथ साझा करें।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने इंडिया न्यूज़ हरियाणा से बातचीत में जानकारी दी कि हरियाणा-पंजाब में अगले 48 घंटे तक मानसून एक्टिव रहेगा। जहाँ पंजाब में रेड अलर्ट है तो वहीं हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट रहेगा और वही 48 घंटों के बाद हरियाणा में येलो अलर्ट मानसून के लिए रहने वाला है। वहीं इसके बाद 4-5 दिनों तक बरसात से थोड़ी राहत मिलेगी और उसके बाद 8 सितम्बर के नज़दीक मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा। 

Recent Posts

क्या आप ढूंढ पाएंगे छिपा हुआ ‘37’? इस ट्रिकी इमेज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज

Optical llusion: आपके सामने एक तस्वीर है जिसमें 31 और 73 तो साफ-साफ नजर आ…

Last Updated: April 5, 2026 14:14:09 IST

‘हां खराब वीएफएक्स है..’, ‘रामायण’ के VFX को लेकर छिड़ी बहस; ऋतिक रोशन ने भी दी प्रतिक्रिया

Hrithik Roshan on Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ…

Last Updated: April 5, 2026 14:05:51 IST

Isha Malviya का रैंप पर ‘बिग हैट’ आउटफिट में बिखेरा अपना जलवा, कातिलाना वॉक ने बनाया सबको दीवाना, देखें वीडियो!

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा मालवीय ने हाल ही में एक फैशन शो के दौरान…

Last Updated: April 5, 2026 14:14:38 IST

Gold-Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50000 रुपये नीचे आया Gold

इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.2 प्रतिशत तक…

Last Updated: April 5, 2026 14:01:55 IST

सैकड़ों कमांडो, लड़ाकू विमान और खुफिया तकनीक…ईरान के नाक के नीचे से अमेरिकी सैनिक को कैसे बचाया गया?

American Soldier Found: शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका केे F-15 विमान को मार गिराया था.…

Last Updated: April 5, 2026 13:58:24 IST

‘15 साल बाद समझ पाया कि वो मेरी पत्नी है’-पत्नी के सामने सच रखकर रो पड़े थे पियूष मिश्रा

Piyush Mishra Marriage: हाल ही में पियूष मिश्रा ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें…

Last Updated: April 5, 2026 13:51:03 IST