<
Categories: हरियाणा

प्रो.रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, बोले -साध्वी प्रज्ञा ठाकुर केस में ‘झूठा षड्यंत्र’ रचने के लिए राहुल गांधी एवं कांग्रेस देश से माफी मांगे

हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य आरोपियों को अदालत द्वारा बरी किए जाने पर संतोष और खुशी व्यक्त की है। शुक्रवार को नारनौल में अपने एक समर्थक के आवास पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का यह निर्णय प्रमाणित करता है कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते साध्वी प्रज्ञा सहित कई निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया था।

India News (इंडिया न्यूज), Prof Ram Bilas Sharma On Sadhvi Pragya Thakur Case : हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और अन्य आरोपियों को अदालत द्वारा बरी किए जाने पर संतोष और खुशी व्यक्त की है।

वोट बैंक की राजनीति के चलते साध्वी प्रज्ञा सहित कई निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया

शुक्रवार को नारनौल में अपने एक समर्थक के आवास पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का यह निर्णय प्रमाणित करता है कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते साध्वी प्रज्ञा सहित कई निर्दोष लोगों को झूठे मामलों में फंसाया था। प्रो. शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजनीतिक विरोधियों को बदनाम करने और फंसाने के लिए षड्यंत्र पूर्वक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रवादी ताकतों को बदनाम करने का प्रयास किया।”

खुलासा खुद साध्वी ने एक टीवी चैनल पर किया

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस केस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को भी फंसाने की साजिश रची थी, जो विफल रही। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और अन्य आरोपियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया और टॉर्चर किया, जिसका खुलासा खुद साध्वी ने एक टीवी चैनल पर किया है।

साध्वी प्रज्ञा के साथ जो कुछ हुआ, उसे देखकर मुझे स्वयं इमरजेंसी काल की याद आ गई

प्रो. शर्मा ने कहा कि “साध्वी प्रज्ञा के साथ जो कुछ हुआ, उसे देखकर मुझे स्वयं इमरजेंसी काल की याद आ गई, जब कांग्रेस सरकार के दौरान मुझे भी पुलिस रिमांड में गंभीर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।”उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा से राष्ट्रविरोधी रही है और अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता चरम पर है, तो कांग्रेस भारत की संस्कृति और परंपराओं का भी विरोध करने पर उतर आई है। शर्मा ने कहा कि “भारत की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।”

Recent Posts

बीएनआई बिजनेस कॉन्क्लेव में बोले हर्ष संघवी, नई औद्योगिक नीतियां कारोबार को देंगी नई उड़ान

बीएनआई के 10वें बिजनेस कॉन्क्लेव में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, 55 से अधिक शहरों और दो…

Last Updated: July 18, 2026 20:07:14 IST

बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड भी चुराता है फिल्मों की स्क्रिप्ट, अनिल कपूर की फिल्म की कॉपी है ये ऑस्कर विनिंग फिल्म!

आपने अक्सर सुना होगा कि कोई बॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड या टॉलीवुड की कॉपी है. वहीं…

Last Updated: July 18, 2026 18:29:16 IST

जंग कूक के ‘Seven’ एंड ‘3D’ की कॉपी है ‘बहगया’? जस के नए गाने को लेकर इंटरनेट पर मचा हंगामा

Juss and Jung Kook Song Controversy: हाल ही में पंजाबी सिंगर जस का गाना 'बह…

Last Updated: July 18, 2026 17:44:59 IST

पालतू जानवर की उल्टी को हल्के में न लें, वरना पड़ सकता है भारी, जानिए कब है खतरे की घंटी?

अगर आपका जानवर बार-बार उल्टी कर रहा है, तो आप थोड़ा सावधान हो जाइए. ये…

Last Updated: July 18, 2026 17:41:22 IST

‘फौजी’ के सेट पर तबीयत बिगड़ने से मची थी हलचल, अब अस्पताल से घर लौटे राजेश शर्मा; जानें कैसी है हेल्थ

Rajesh Sharma: अभिनेता राजेश शर्मा की फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने…

Last Updated: July 18, 2026 17:27:28 IST

LIC Vs Mutual Fund: कौन है निवेश का बेहतर विकल्प? रिटर्न और भविष्य के लिए क्या रहेगा आपके लिए ज्यादा किफायती

हालांकि, पिछले कुछ समय से म्यूचुअल फंड्स भी काफी लोकप्रिय हुए हैं और बहुत से…

Last Updated: July 18, 2026 17:26:19 IST