<
Categories: हरियाणा

करनाल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात : काले रंग की कार में आए 3 किडनैपर, दो युवतियों का अपहरण

हरियाणा के करनाल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। काले रंग की कार में सवार तीन किडनैपरों ने जनकपुरी इलाके से दो युवतियों को गला दबाकर और थप्पड़ मारते हुए जबरन कार में धकेल लिया और फरार हो गए। इस दौरान युवतियों को बचाने की कोशिश करने वालों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

India News (इंडिया न्यूज), प्रवीण वालिया-करनाल, Two Girls Kidnapped From Karnal : हरियाणा के करनाल में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। काले रंग की कार में सवार तीन किडनैपरों ने जनकपुरी इलाके से दो युवतियों को गला दबाकर और थप्पड़ मारते हुए जबरन कार में धकेल लिया और फरार हो गए। इस दौरान युवतियों को बचाने की कोशिश करने वालों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

घटना का विवरण

यह वारदात जनकपुरी के पास गौशाला रोड पर दोपहर करीब 12 बजे हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों को रोकने और युवतियों को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और कार में बैठकर फरार हो गए।

युवती को मकान दिखाने के बहाने बुलाया गया

एक पीड़िता, अंजलि, जनकपुरी की रहने वाली है। परिजनों के अनुसार, किसी युवती ने उसे मकान दिखाने के बहाने घर से बाहर बुलाया था। जैसे ही वह नीचे आई, कुछ ही देर में शोर मच गया कि उसका किडनैप हो गया है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

पुलिस अधिकारी के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। अपहरण के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पीड़ित परिवार से बयान ले रही है।

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा ट्विस्ट! 8 आरोपी अनिल पंडित से जुड़े, अब किसकी शरण में राधा-बबीता?

Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…

Last Updated: October 27, 2026 14:23:49 IST

Toll Tax New Rule: 1 नवंबर से मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें ₹1500 और ₹3000 की फीस का नियम

Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…

Last Updated: October 27, 2026 14:02:40 IST

‘सद्गुरु एन एक्स न्यूमैटिक फिटिंग’ के प्रोपराइटर रविंद्र हिरोजी साटम की प्रेरक कहानी, विदेशी फिटिंग से स्वदेशी निर्माण तक

Ravindra Hiroji Satam: कारोबार में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास…

Last Updated: October 27, 2026 13:58:40 IST

स्वसेवा के संस्थापक चेतन बांगड़े को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार

चेतन बांगड़े का शुरुआती करियर कॉर्पोरेट क्षेत्र में काफी सफल रहा. उनकी उपलब्धियों के लिए…

Last Updated: October 27, 2026 13:52:28 IST

‘ड्रीम बिग, प्लान बिग, अचीव बिग’! सौरभ महाजन को मिला भारत की शान सम्मान, जानें उनका विजन

नई पीढ़ी की सोच, नेतृत्व और सकारात्मक बदलाव को नई दिशा देने वाले युवा पॉडकास्टर,…

Last Updated: October 27, 2026 14:15:13 IST

Vivo Y600 लॉन्च. 10,000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आया फोन, जानें कीमत

Vivo Y600 चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 10,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले,…

Last Updated: October 27, 2026 13:22:33 IST