Live TV
Search
Home > क्राइम > Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. परिवार चाहता था कि चीनू उनकी पसंद के लड़के से शादी करे. इसी बात को परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था. कई बार नौबत मारपीट तक भी पहुंची थी.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST

Mobile Ads 1x1

Sonipat Murder News: हरियाणा के सोनीपत में एक शख्स ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. बताजा जा रहा है कि लड़की अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी, लेकिन, घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे. इसी वजह से लड़की के पिता ने उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. पिता ने बेटी के शरीर पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. 

जानकारी के मुताबिक चीनू नाम की लड़की एक निजी कालेज में एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. चीनू अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी. परिवार चाहता था कि चीनू उनकी पसंद के लड़के से शादी करे. इसी बात को परिवार में कुछ समय से विवाद चल रहा था. कई बार नौबत मारपीट तक भी पहुंची थी.

लड़की ने दुर्गा शक्ति की पुलिस टीम को भी बुलाया था

इस बीच रविवार सुबह चीनू की मां पड़ोस में गई थी. घर पर पिता अनिल, चीनू का एक भाई और चीनू थे. पिता से विवाद के बाद जब चीनू को खतरा महसूस हुआ तो उसने फोन कर दुर्गा शक्ति की पुलिस टीम को बुला लिया. 

पुलिस टीम उसके घर पहुंची. टीम में शामिल दो महिला पुलिसकर्मियों ने पिता और बेटी को आधा घंटा समझाया और इसके बाद घर से चली गईं. सुबह करीब सवा 11 बजे पिता अनिल ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और रसोई में रखे चाकू से बेटी की कमर व शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए. बाद में गला काटकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान भाई ने भी बचाने की कोशिश नहीं की.

गेट के पास खून से लथपथ पड़ा था चीनू का शव

इसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया तो घर के आंगन में गेट के पास चीनू का शव खून से लथपथ पड़ा था. पूरे घर में खून फैला हुआ था. पिता अनिल को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने पिता के अलावा लड़की की मां और भाई को भी गिरफ्तार किया है. अनिल ट्रांसपोर्ट का काम करता था, जिसमें उसका एक बेटा भी मदद करता है.

पुलिस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. 

MORE NEWS