प्रदेश सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा स्कूली बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'कल्पना को छूने दो आसमान' थीम के साथ राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त 2025 को पंचकूला के यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में किया जाएगा।
India News (इंडिया न्यूज), State Level Painting Competition : प्रदेश सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा स्कूली बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘कल्पना को छूने दो आसमान’ थीम के साथ राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त 2025 को पंचकूला के यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में किया जाएगा।
पानीपत जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील बस्ताड़ा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया है। पहली श्रेणी में 6 से 10 वर्ष तक के बच्चों को “स्टोरी टेलिंग” विषय पर पेंटिंग बनानी होगी, जबकि दूसरी श्रेणी में 11 से 16 वर्ष के प्रतिभागियों को “माई विजन” विषय पर चित्र बनाना होगा।
डीआईपीआरओ ने बताया कि दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹7100, द्वितीय पुरस्कार ₹5100 तथा तृतीय पुरस्कार ₹2100 निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 21 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए प्रतिभागी क्यूआर कोड स्कैन करें या artandculturalafairshry@gmail.com पर ईमेल भेजें।
Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…
Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…