Surajkund Mela Accident: शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में एक बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि एक राइड गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए. हादसे के समय राइड पर कई लोग सवार थे. सूरजकुंड मेले में यह दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले, एक गेट गिरने से दो लोग घायल हो गए थे. राइड गिरने से 9 लोग घायल रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को सूरजकुंड मेले में एक राइड गिर गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 13 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी बताया जा रहा है कि इस घटना में एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. कैसे हुआ हादसा? एक चश्मदीद ने बताया कि झूला ऊपर जाकर अटक गया और लोग चिल्लाने लगे. वे भागे और कुछ लोगों को झूले से नीचे उतारने में मदद की. उसने बताया कि जब झूला नीचे आया, तो उसकी रेलिंग टूट गई. उसने आगे बताया कि हादसे के समय झूले पर 14-15 लोग थे. इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की हुई मौत पलवल के तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बचाव के दौरान मौत हो गई है. डीसी आयुष सिंह ने बताया कि झूला शाम 6.15 के आस पास गिरा था. हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है. जो हादसे की जांच करेगी. झूले का रोज इन्सपेक्शन होता था. सीएम सैनी ने हादसे पर जताया दुख मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने इस दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी दिली संवेदना व्यक्त की. उन्होंने यह भी कहा कि घायल लोगों को सही और तुरंत इलाज मिले, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं. हरियाणा सरकार घायलों और उनके परिवारों को हर संभव मदद देने के लिए पूरी तेज़ी और संवेदनशीलता से काम कर रही है. इससे पहले भी हुआ है सूरजकुंड मेले में हादसा बता दें कि, शनिवार को सूरजकुंड मेले का गेट नंबर 2 गिर गया. इस घटना में दो लोग घायल हो गए. अच्छी बात यह है कि दोनों घटनाओं में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं. हालांकि, इन घटनाओं ने मेले में सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. कब तक चलेगा सूरजकुंड मेला सूरजकुंड मेला हर साल फरीदाबाद में लगता है. इस साल यह 31 जनवरी से 15 फरवरी तक लग रहा है. सूरजकुंड मेला खास है क्योंकि यह सिर्फ़ क्राफ़्ट और शॉपिंग का सेंटर नहीं है. यह लोक कला, संगीत, संस्कृति और इंटरनेशनल बातचीत के लिए एक अनोखा प्लेटफ़ॉर्म है. भारत और विदेश के कलाकार और टूरिस्ट भारत की सांस्कृतिक विविधता और ग्लोबल कला का अनुभव एक ही जगह पर कर सकते हैं.