Shimla Weather : रविवार को भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है.
हिमाचल में रविवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है
Shimla Weather : पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है और गर्मी में इजाफा होना शुरू हो गया है, हालांकि अभी राहत का दौर एक-दो दिन और रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि राहत का दौर आगे भी चल सकता है. मार्च के अंत या फिर अप्रैल की शुरुआत में भी उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप और गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश और आंधी-तूफान से गर्मी से राहत मिलेगी और कुछ राज्यों में मौसम सुहाना रह सकता है, लेकिन मौसम का यह बदलाव किसानों की टेंशन बढ़ा सकता है. इससे गेहूं की फसल खराब होने की आशंका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमानों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली-NCR सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों बारिश के चलते गर्मी से राहत रहेगी.
इस बीच मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में रविवार (29 मार्च) और सोमवार (30 मार्च) को बिजली कड़कने और बारिश के साथ ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. दूसरे पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भी महीने के अंत तक बादल छाए रहेंगे और राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है. इसके असर से मैदानों पर मौसम ठंड रह सकता है.
पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दिनों हल्का हिमपात हुआ. शुक्रवार को सभी दर्रों में सुबह 11 बजे से हल्का हिमपात शुरू हो गया था. मनाली में हल्की बारिश भी हुई. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के गोंदला क्षेत्र में पिछले दिनों करीब 1 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है. यही हाल किन्नौर और कुल्लू जिलों का रहा. यहां पर ऊंची चोटियों पर भी बर्फ गिरी.
इस बीच IMD के ताजा पूर्वानुमान में रविवार और सोमवार को हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. IMD की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, शनिवार की तरह ही रविवार (29 मार्च) को पूरे प्रदेश में मौसम के तेवर और ज्यादा खराब रहने के आसार हैं. बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर अभी भी महसूस किया जाएगा.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमाचल में अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, इसके एक्टिव रहने से पहाड़ों पर बर्फबारी और निचले तथा मध्य क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD ने कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. 30 और 31 मार्च तथा 1 अप्रैल को भी प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है. इसका मतलब अप्रैल महीने की शुरुआत भी मौसम के नर्म मिजाज से होगी.
Dhurandhar 2 Box Office: शनिवार यानी कि रिलीज के 10वें दिन 'धुरंधर 2' के कलेक्शन…
Virat Kohli Flying Kisses: IPL का पहला मैच बैंगलोर बनाम हैदराबाद पूरी तरह से पैसे…
MI vs KKR: वानखेड़े की पिच को आम तौर पर बैट्समैन के लिए स्वर्ग माना…
उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है और इस बार यह…
Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द…
Bihar Death-Birth Certificate: इस आसान प्रोसेस से पीड़ितों को अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा. रजिस्ट्रेशन…