<
Categories: हिमाचल

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में बदला मौसम, IMD को जारी करना पड़ा येलो अलर्ट

Himachal Pradesh Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है.

Himachal Pradesh Weather Update: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ने लगी है. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जबकि राज्य के मैदानी इलाके भीषण गर्मी की चपेट में आ गए हैं. गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को हिमाचल के ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा है. ऊना में अब तक का अप्रैल का रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो 30 अप्रैल, 2022 को दर्ज किया गया है.

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम में बदलाव का ताजा अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक,  शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) से हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम केंद्र शिमला ने भी शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) और शनिवार (25 अप्रैल, 2026) को ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट (himachal pradesh weather news) जारी किया है. इसके साथ ही हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

महीने के अंत में होगी बारिश और गिरेगी बर्फ

मौसम केंद्र शिमला के ताजा अलर्ट के मुताबिक, आगामी  26 और  27 अप्रैल को राज्य के मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा. इसके चलते यानी पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते महीने के अंत में यानी 28 और 29 अप्रैल को फिर बारिश और बर्फबारी होगी. इसके लिए IMD की ओर से राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.  26 अप्रैल को ही राज्य की राजधानी शिमला और चंबा के अलवा कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में आंधी चलने का अनुमान है.

कहां-कहां हो सकती है बारिश

IMD के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के कुछ क्षेत्रों में शुक्रवार को सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है. अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत में भी मौसम खराब रहेगा. IMD के अलर्ट के मुताबि, अगले महीने यानी 1 से 7 मई के बीच ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी. साथ ही बर्फबारी का भी अनुमान है.

यहां पर बता दें कि पर्वतीय राज्यों और पहाड़ी केंद्र शासित प्रदेश के अलावा देश के ज्यादातर हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. आने वाले दिनों में लू और गर्मी का प्रकोप अधिक देखने को मिल सकता है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST