पहली बार दिसंबर में पर्यटक हो रहे आकर्षित
पर्यटकों की भीड़ देख स्थानीय लोग भी खुश
शिंकूला की ओर जाने वाले सैकड़ों यात्री जिस्पा, गेमर, केलांग, गोंडला और सिस्सू में रात भर रुक रहे हैं, जिससे स्थानीय होटलों, होमस्टे चलाने वालों और बिज़नेस को अच्छी कमाई हो रही है. लाहौल में फोर-बाय-फोर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर भी लगातार बुकिंग से खुश हैं. मनाली से रोज़ाना लगभग 250 से 300 गाड़ियां शिंकू ला पहुंच रही हैं. टूरिज्म कारोबारी प्रणव, राजेश, ताशी और मंगल ने कहा कि शिंकूला दर्रा लाहौल घाटी में सर्दियों के टूरिज्म के लिए एक नए और मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहा है.