सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसको देखने के बाद एक बार फिर से पर्यटकों की सुरक्षा-व्यवस्था (Tourist Safety) पर कई गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.
मनाली-मंडी हाईवे पर एक फर्जी टोल वसूली रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है
Viral video on fraudism: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पर्यटन स्थलों की यात्रा कर रहे पर्यटकों के लिए एक बार फिर से चिंता खड़ी कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, मनाली-मंडी हाईवे पर एक फर्जी टोल वसूली रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है.
आखिर क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कुछ स्थानीय युवक बीच सड़क पर अपनी गाड़ियों को रोककर चालकों से पैसे की मांग करते हुए नज़र आ रहे हैं. तो वहीं, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने यह दावा करते हुए कहा है कि ये लोग खुद को आधिकारिक कर्मचारी बताकर प्रति वाहन 300 रुपये की पर्ची काट रहे हैं, जबकि वहां कोई आधिकारिक टोल प्लाजा असल में मौजूद ही नहीं है.
तो वहीं, दूसरी पर्यटकों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल, ये फर्जी कलेक्टर खास रूप से बाहरी राज्यों के वाहनों जैसे देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा को तेजी से निशाना बनाने में जुटे हुए हैं. इतना ही नहीं, पैसे नहीं देने पर वे ड्राइवरों के साथ बदसलूकी के साथ-साथ धमकी देने की भी कोशिश कर रहे हैं.
फिलहाल, वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है. जांच के मुताबकि, पुलिस प्रशासन न यह साफ-साफ कहा है कि इस मार्ग पर किसी भी निजी या फिर आधिकारिक संस्था को नकदी में 300 रुपये वसूलने का किसी भी तरह का कोई अधिकार नहीं दिया गया है.
इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया कि पुलिस टीमों को संबंधित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे केवल FASTag या अधिकृत काउंटरों पर ही भुगतान करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना 112 पर दें।
यह घटना पर्यटन सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि यात्रियों को सड़क किनारे किसी भी बिना वर्दी वाले व्यक्तियों को भुगतान करने से बचना चाहिए.
Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…
Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…
Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…
SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…
Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…
Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…