<
Categories: हिमाचल

मनाली-मंडी हाईवे पर जाने से पहले हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकते हैं इस फ्रॉड का शिकार

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसको देखने के बाद एक बार फिर से पर्यटकों की सुरक्षा-व्यवस्था (Tourist Safety) पर कई गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

Viral video on fraudism: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पर्यटन स्थलों की यात्रा कर रहे  पर्यटकों के लिए एक बार फिर से चिंता खड़ी कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, मनाली-मंडी हाईवे पर एक फर्जी टोल वसूली रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा किया जा रहा है. 
 

आखिर क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कुछ स्थानीय युवक बीच सड़क पर अपनी गाड़ियों को रोककर चालकों से पैसे की मांग करते हुए नज़र आ रहे हैं. तो वहीं, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने यह दावा करते हुए कहा है  कि ये लोग खुद को आधिकारिक कर्मचारी बताकर प्रति वाहन 300 रुपये की पर्ची काट रहे हैं, जबकि वहां कोई आधिकारिक टोल प्लाजा असल में मौजूद ही नहीं है. 

यहां देखें वायरल वीडियो

पर्यटकों ने लगाए गंभीर आरोप

तो वहीं, दूसरी पर्यटकों ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दरअसल, ये फर्जी कलेक्टर खास रूप से बाहरी राज्यों के वाहनों जैसे देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा को तेजी से निशाना बनाने में जुटे हुए हैं. इतना ही नहीं, पैसे नहीं देने पर वे ड्राइवरों के साथ बदसलूकी के साथ-साथ धमकी देने की भी कोशिश कर रहे हैं. 

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

फिलहाल, वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है. जांच के मुताबकि, पुलिस प्रशासन न यह साफ-साफ कहा है कि इस मार्ग पर किसी भी निजी या फिर आधिकारिक संस्था को नकदी में 300 रुपये वसूलने का किसी भी तरह का कोई अधिकार नहीं दिया गया है. 

इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया कि पुलिस टीमों को संबंधित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों ने पर्यटकों से अपील की है कि वे केवल FASTag या अधिकृत काउंटरों पर ही भुगतान करें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना 112 पर दें।

पर्यटकों के लिए सुरक्षा सुझाव

यह घटना पर्यटन सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है. तो वहीं, दूसरी तरफ विशेषज्ञों ने इस मामले में बयान देते हुए कहा है कि यात्रियों को सड़क किनारे किसी भी बिना वर्दी वाले व्यक्तियों को भुगतान करने से बचना चाहिए. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर? नवरात्रि की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन दूर करें, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि 2026 को लेकर 10 या 11 अक्टूबर का कन्फ्यूजन…

Last Updated: October 7, 2026 12:41:16 IST

Shivashree Ritu Singh: Premanand Maharaj के समर्थन में उतरीं शिवाश्री ऋतु, विराट कोहली पर भी कही बड़ी बात

Shivashree Ritu Singh on Premanand Maharaj: ज्योतिषाचार्य शिवाश्री ऋतु सिंह ने प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता…

Last Updated: October 7, 2026 12:24:55 IST

न कोई बड़ा स्टार, न तामझाम, फिर भी सुपरहिट हुई फिल्म, 44 साल पुराने इस देहाती गाने का आज भी जलवा

Evergreen Song: बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिन्होंने कम बजट में भी लोगों के…

Last Updated: October 7, 2026 12:12:59 IST

Bigg Boss 20: कौन हैं 25 साल की Shannon K? कुमार सानू की बेटी हैं ये ग्लैमरस सिंगर, अब शो में मचाएंगी धमाल?

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अमेरिकी सिंगर-एक्ट्रेस शैन्नन…

Last Updated: October 7, 2026 12:11:24 IST

ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप; बुजुर्ग पति-पत्नी और नौकरानी की हत्या, पेचकस से गोदकर उतारा मौत के घाट

Dehradun Triple Murder: देहरादून में एक प्लंबर ने 300 रुपये के लिए एक बुजुर्ग दंपति…

Last Updated: October 7, 2026 12:04:26 IST

क्या सच में Premanand Maharaj से मिलने के लिए Virat Kohli ने लिए 5 करोड़? अब किंग कोहली के टीम ने किया खुलासा; कहा-महाराज जी से मिलने…

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट…

Last Updated: October 7, 2026 11:56:28 IST