<

मुंबई कोर्ट ने कैरी मिनाटी को लगाई फटकार, वीडियो बनाकर करण जौहर का बनाया था मजाक

Karan Johar and Carryminati Case: डायरेक्टर करण जौहर और यूट्यूबर कैरी मिनाटी के बीच वीडियो को लेकर शुरू हुई जंग अब अदालत तक पहुंच गई है. करण जौहर के खिलाफ कैरी मिनाटी को आपत्तिजनक वीडियो बनाना इस कदर भारी पड़ गया कि कोर्ट ने उन पर सख्त पाबंदी लगा दी.

Karan Johar-Carryminati Case: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर को बॉम्बे कोर्ट की तरफ से राहत मिली है. वहीं कैरी मिनाटी को कड़ी फटकार मिली है. दरअसल, फिल्ममेकर करण जौहर ने अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी के खिलाफ याचिका दायर की थी. इस याचिका में यूट्यूबर अजय नागर यानी कैरीमिनाटी, उनके मैनेजर दीपक समेत 4 लोगों के साथ ही मेटा प्लेटफॉर्म्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इस पर सुनवाई करते हुए मुंबई सेशन कोर्ट ने सोमवार को आपत्तिजनक, मानहानिकारक, असभ्य और अभद्र कंटेंट बनाने, अपलोड करने, पोस्ट करने, री-पोस्ट करने और सर्कुलेट करने से रोक लगा दी है.

बॉम्बे कोर्ट ने दिया आदेश

बॉम्बे कोर्ट के जस्टिस पंडुरंग ने सोमवार 9 फरवरी 2026 को अंतरिम आदेश पारित किया. बता दें कि करण जौहर ने कैरी-मिनाटी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि यूट्यूबर ने ‘कॉफी विथ जलन’ नाम से एक वीडियो बनाया, जिसके तहत करण जौहर को रोस्ट किया. ये वीडियो करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ को लेकर बनाया गया था. इस वीडियो में कैरी ने नेपोटिज्म को लेकर बात की थी. उन्होंने करन जोहर के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया था.

अदालत ने दिया ये आदेश

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस केस से लगता है कि अजय नागर और चैनल मैनेजर दीपक ने करण जौहर के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया. इस वीडियो में उन्होंने मानहानिकारक और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किए जाएं. कोर्ट ने आदेश दिया कि इन वीडियो को तत्काल हटा दिया जाए. इस मामले में कोर्ट ने कैरी मिनाटी के और उनके मैनेजर के साथ ही मेटा प्लेटफॉर्म्स और गूगल जैसे टेक दिग्गजों को निर्देश दिए कि वे आगे से ऐसे किसी कंटेंट को प्रसारित या पुनः प्रसारित होने से रोकें.

करण की इमेज पर पड़ा असर

वहीं कैरीमिनाटी के वकील ने अदालत में कहा कि विवादित वीडियो पहले ही हटा दिया गया है. हालांकि करण जौहर के वकील ने तर्क दिया कि ये वीडियो हटाए जाने से पहले इसे लाखों लोग देख चुके थे. उनके क्लिप भी सोशल मीडिया पर रील्स और शॉर्ट वीडियो में वायरल हुए. इससे करण जौहर की इमेज पर असर हुआ. उनकी दशकों की मेहनत को नुकसान पहुंचा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND vs WI: 43 गेंदों में श्रेयस अय्यर का तूफानी शतक, कप्तान ने एक साथ तोड़े 4 बड़े रिकॉर्ड, देख गंभीर भी दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने एक सफल रन चेज़ में सबसे ज़्यादा इनिंग खेलने…

Last Updated: October 7, 2026 13:28:01 IST

सेना के हवलदार की होटल में मौत, वॉशरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव; जांच शुरू

Meerut Army Havaldar Death: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक सेना का जवान अपने दोस्तों…

Last Updated: October 7, 2026 13:11:55 IST

Apoorva Mukhija Viral Video: ‘मुझे नहीं पता था…’ वायरल किसिंग वीडियो पर Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी; एयरपोर्ट पर रोते-रोते हुआ बुरा हाल

Apoorva Mukhija Viral Kissing Video: अपूर्वा मुखीजा ने अमीन जाज के साथ वायरल किसिंग वीडियो…

Last Updated: October 7, 2026 13:09:25 IST

Anant Singh Viral Video: लेटे-लेटे लगवाया तिलक, कैमरा देखते ही मंगाया ब्लैक चश्मा

Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर अपने…

Last Updated: October 7, 2026 13:10:51 IST

फिरोजाबाद में खूनी खेल; दोस्त के साथ पत्नी को देख आग बबूला हुआ पति, दाग दीं गोलियां

Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके…

Last Updated: October 7, 2026 12:46:13 IST

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा; बाबर आजम अब भी सबसे आगे

Shreyas Iyer Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में श्रेयस अय्यर ने 102* रन की…

Last Updated: October 7, 2026 12:45:53 IST