Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तराखंड > Pilgrimage Weather Forecast: आसमान में छाए रहेंगे काले बादल, होगी हल्की बारिश; ऐसा रहेगा चारधाम का मौसम

Pilgrimage Weather Forecast: आसमान में छाए रहेंगे काले बादल, होगी हल्की बारिश; ऐसा रहेगा चारधाम का मौसम

Chardham Weather Forecast: चारधाम की यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने वाली है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग ने आईएमडी की वेबसाइट पर एक सेक्शन एड किया है. जहां जाकर आप अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान देख सकते हैं.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 7, 2026 20:36:23 IST

Mobile Ads 1x1

Chardham Weather Forecast: उत्तराखंड की पहाड़ियों पर अक्सर मौसम बदलता रहता है. ऐसे में अगर आप चारधाम की यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम का पूर्वानुमान जरूर देख लें. इसके लिए आईएमडी ने अपनी वेबसाइट पर अलग से एक सेक्शन एड किया है. जिसके माध्यम से आप मौसम का पूर्वानुमान देख सकते हैं. खासकर चारधाम की यात्रा के दौरान सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है.

केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में 8 अप्रैल का मौसम कैसा रहेगा. आइए जानते हैं. केदारनाथ में बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. इसके अलावा, केदारनाथ में हल्की बारिश होने की संभावना है.

बद्रीनाथ में कैसा रहेगा मौसम?

  • उत्तरकाशी में बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को अधिकतर तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके अलावा, मौसम की बात करें तो आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम वर्षा होगी.
  • ऋषिकेश में बुधवार (08 अप्रैल, 2026) को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके अलावा, मौसम की बात करें तो आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम वर्षा होगी.
  • इसके अलावा, चारधाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) की बात करें तो सभी जगहों पर दिनभर सामान्य बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.

कब से शुरू होगी चारधाम यात्रा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल चार धाम यात्रा 19 अप्रैल, 2026 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी. इसके बाद, 22 अप्रैल, 2026 को सुबह 8:00 बजे केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे.बद्रीनाथ धाम के कपाट सबसे अंत में 23 अप्रैल, 2026 को सुबह 6:15 बजे खोले जाएंगे. चारधाम की यात्रा का प्लान बना रहे भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे इन तारीखों के अनुसार अपनी तीर्थयात्रा की योजना पहले से ही बना लें. इसके अलावा, चारधाम की यात्रा पर जाने से पहले एक बार मौसम जरूर चेक कर लें.

MORE NEWS