Kanpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मार्मिक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो कानपुर का है. इस वीडियो में एक छोटे-से गरीब बच्चे और उसकी बेहोश मां को दिखाया गया है.
इस वीडियो में 8-9 साल का एक गरीब बच्चा अपनी बेहोश मां के लिए नंगे पैर पानी लाता है. तेज धूप में सड़क पर लेटी हुई मां को होश में लाने की बच्चे की कोशिश किसी को भी द्रवित कर सकती है.
नन्हे बेटे की ममता भरी कोशिश
इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक गरीब महिला तेज धूप में सड़क पर बेहोश पड़ी है. उसका 8-9 साल का बेटा, नंगे पैर और गर्मी से पसीने से तरबतर, पास से पानी का गिलास लाता है और अपनी मां को होश में लाने की कोशिश कर रहा है. मां के चेहरे पर पानी छिड़कते हुए बच्चे की चिंता और प्यार साफ झलक रहा है. धीरे-धीरे मां को होश आता है, और बच्चा राहत की सांस लेता है. यह दृश्य किसी फिल्मी सीन जैसा ही है, लेकिन अफ़सोस ये है कि ये गरीब की जिंदगी की कड़वी सच्चाई है. लोग कमेंट में वीडियो बनाने वाले की संवेदनहीनता पर सवाल उठा रहे हैं कि वीडियो बनाने की बजाय उसे बच्चे की मदद करनी चाहिए थी.
🚨Heart-Touching: A Boy Barely 8-9 Years Old, Barefoot and Devoted to His Mother : Fulfilled his duty as a son.
This video from Kanpur shows a poor mother lying unconscious under the scorching sun, while her young barefoot son brings water to help her regain consciousness.
On… pic.twitter.com/85DswdPbFt
— Ramesh Tiwari (@rameshofficial0) April 2, 2026
सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होते ही नेटीजन्स ने बच्चे की तारीफों के पुल बांध दिए. एक यूजर ने लिखा, “इस उम्र में इतना बड़ा फर्ज निभाया, हम सबको शर्मसार कर दिया.” कई यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले की आलोचना की, लोगों ने कमेंट में लिखा, ” पहले मदद करो, बाद में वीडियो बनाओ!” यह वीडियो अब तक कई हजार व्यूज बटोर चुका है.